• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

अब बस कुछ दिन और, फिर भिलाई शहर से गांव तक दौड़ेंगी ई-बसें, 50 इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी

त्तीसगढ़ शासन ने भिलाई शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति दी है।

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:53:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:53:59 PM (IST)
अब बस कुछ दिन और, फिर भिलाई शहर से गांव तक दौड़ेंगी ई-बसें, 50 इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी
50 इलेक्ट्रिक बसों को मिल गई मंजूरी, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. भिलाई शहर से होगा ई-बसों का संचालन
  2. 50 इलेक्ट्रिक बसों को मिल गई मंजूरी
  3. नवंबर के पहले सप्ताह से होगा संचालन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन ने भिलाई शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति दी है। प्रथम चरण में नवंबर से 20 बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। इन बसों से दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

निजी वाहनों पर कम होगी निर्भरता

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों और अन्य यात्रियों को किफायती एवं सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा। निजी वाहनों पर निर्भरता घटने से यातायात का दबाव कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालों को थमाया नोटिस; दूसरे राज्यों से मरीज लाकर कर रहे थे भर्ती

बस रूट तैयार

तैयार रूट चार्ट में दुर्ग बस स्टैंड से बेरला, पावर हाउस, साजा और गंडई बस स्टैंड तक बस संचालन प्रस्तावित है। वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुण्डरदेही, चंदूलाल अस्पताल, पाटन, उतई, रायपुर बस स्टैंड, माना एयरपोर्ट और नया रायपुर तक भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

इन मार्गों पर सेवा शुरू होने से यात्रियों को प्रमुख शहरों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। यह पहल सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुलभ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बस से सफर हुआ महंगा, राजधानी से बिलासपुर जाने के 95 और जगदलपुर के 221 रुपये देने होंगे ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट