• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में नाबालिग से हैवानियत, डांस कार्यक्रम से अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के जेवरा-सिरसा क्षेत्र में डांस कार्यक्रम से 13 वर्षीय नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:46:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:46:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई में नाबालिग से हैवानियत, डांस कार्यक्रम से अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में नाबालिग से हैवानियत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेवरा-सिरसा (भिलाई) में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म।
  2. डांस कार्यक्रम से बच्ची को बहलाकर ले गए तीन युवक।
  3. एक आरोपी ने नाबालिग के साथ बनाए शारीरिक संबंध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई : जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

डांस कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान तीन युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई कि नाबालिग को अपने साथ ले जाने वाले तीन युवकों में से एक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को कुछ देर के लिए बाथरूम में बंद कर दिया गया था।


बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों और पीड़िता से संबंधित जानकारी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट) के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CG में दीवाली पर छलके जाम, 5 दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, विदेशी ब्रांड्स की धूम

तथ्यों को विवेचना में किया जा रहा शामिल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपितों की भूमिका, घटना की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।