• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG में दीवाली पर छलके जाम, 5 दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, विदेशी ब्रांड्स की धूम

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बना। पांच दिनों में 546.07 करोड़ रुपये की शराब बिकी। देसी के मुकाबले विदेशी शराब और स्पिरिट की मांग सबसे ज्यादा रही।

By Satish PandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:38:46 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:38:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG में दीवाली पर छलके जाम, 5 दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, विदेशी ब्रांड्स की धूम
CG में दीवाली पर छलके जाम। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 546.07 करोड़ की शराब बिकी।
  2. पिछले साल के मुकाबले शराब बिक्री में 7.5% की बढ़ोतरी।
  3. सात नवंबर को सर्वाधिक 124.27 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में दीपावली के पांच दिनों में शराब की बिक्री ने नया रिकार्ड बना दिया। पांच से नौ नवंबर के बीच प्रदेश में 546.07 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38.10 करोड़ रुपये अधिक है। यानी शराब कारोबार में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विदेशी शराब और स्पिरिट-माल्ट की मांग अधिक

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान देसी शराब के मुकाबले विदेशी शराब और स्पिरिट-माल्ट की मांग कहीं अधिक रही। पांच दिनों में देसी शराब की 195.55 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जबकि विदेशी शराब और स्पिरिट-माल्ट का कारोबार 350.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।


सात नवंबर को दिखा सबसे बड़ा उछाल

बिक्री का सबसे बड़ा उछाल सात नवंबर को देखने को मिला। इस दिन 124.27 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पांच दिनों में सर्वाधिक है।

यह भी पढ़ें- रायपुर की खूबसूरती में लगे चार चांद, तालाबों से लेकर मैदान तक 53 सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प

प्रतिदिन की बिक्री और पिछले साल से तुलना

आंकड़ों के अनुसार, पांच नवंबर को 89.80 करोड़, छह नवंबर को 97.75 करोड़, आठ नवंबर को 119.10 करोड़ और नौ नवंबर को 115.13 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले साल 17 से 21 अक्टूबर के बीच 507.97 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार विदेशी ब्रांड की अधिक मांग ने शराब कारोबार को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।