Bhilai Crime News : हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद अजय दुबे गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, छेड़खानी व मारपीट जैसे मामलों में था फरार
दुर्ग नगर निगम के पूर्व पार्षद व दुर्ग कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर गुंडा-बदमाश अजय दुबे लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपित को पद्मनाभपुर से ...और पढ़ें
By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 08 Nov 2023 12:21:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Nov 2023 12:21:30 PM (IST)
हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद अजय दुबे का जुलूस निकालती पुलिस भिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुर्ग नगर निगम के पूर्व पार्षद व दुर्ग कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर गुंडा-बदमाश अजय दुबे लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपित को पद्मनाभपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पचरीपारा क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। अजय दुबे के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और व्यापारियों से अवैध उगाही जैसे चार मामले पंजीबद्ध थे।
पुलिस ने बताया कि पचरी पारा क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपित अजय दुबे उन्हें फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है। आरोपित ने एक महिला को अपनी आपत्तिजनक फोटो भेजकर उससे छेड़खानी की थी। इसके साथ ही वह महिलाओं का पीछा भी करता था। आरोपित ने एक व्यापारी से मारपीट की थी और तीन व्यापारियों से अवैध उगाही की थी। इन सभी मामलों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग समय पर उसके खिलाफ चार मामले पंजीबद्ध किए थे।
एफआइआर होने के बाद से आरोपित कोंडागांव और चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। हाल ही में वह दुर्ग लौटा और पद्मनाभपुर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित अजय दुबे को गिरफ्तार किया और पचरी पारा क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। बता दें कि अजय दुबे दो बार पचरी पारा का पार्षद भी रह चुका है।