• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

CG News: महाराष्ट्र नंबर की 2 स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख की नकदी बरामद, चार संदिग्ध हिरासत में

दुर्ग के कुम्हारी थाना पुलिस ने शनिवार को दो स्कॉर्पियो वाहनों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही 4 लोगों को हिरासत में लेकर प...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 01:09:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 02:01:29 PM (IST)
CG News: महाराष्ट्र नंबर की 2 स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख की नकदी बरामद, चार संदिग्ध हिरासत में
6.6 करोड़ नकदी के साथ 4 गिरफ्तार

HighLights

  1. पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही
  2. दुर्ग-भिलाई मे स्थानीय स्तर पर अवैध नकदी बरामद करने का सबसे बड़ा मामला
  3. राजनीतिक या कारोबारी लेन-देन का हिस्सा हो सकती है जब्त की गई अवैध नकदी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दी गई है।

स्थानीय स्तर पर इतनी बड़ी रकम की बरामदगी को अब तक की सबसे बड़ी नकदी पकड़ी जाने वाली कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ के आधार पर कोई बड़ा पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।


पुलिस ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियोवाहन महाराष्ट्र पासिंग थे और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना लगातार मिल रही थी। मुखबिर ने जानकारी दी थी कि बड़ी मात्रा में नगद रकम अवैध रूप से प्रदेश की सीमा में ले जाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल कुम्हारी थाना पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद थाना प्रभारी और उनकी टीम ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ियों में रखे बैग और डिब्बों से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए।

आरोपियों से पूछताछ जारी

बरामदगी की खबर फैलते ही पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई। इतनी बड़ी रकम किसकी है और कहां से लाई जा रही थी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए चारों व्यक्तियों ने रकम के स्रोत और उद्देश्य को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा बलिदान, तीन मासूम बेटियों से छिना पिता का साया

हवाला कारोबार या अवैध लेन-देन का शक

बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी नकदी चुनावी मौसम से पहले किसी राजनीतिक या कारोबारी लेन-देन का हिस्सा हो सकती है। वहीं आयकर विभाग की टीम अब इस रकम की वैधता और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क की जांच करेगी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी संभावना जताई है कि रकम हवाला कारोबार या किसी बड़े अवैध लेन-देन से जुड़ी हो सकती है।