• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

दुर्ग के प्लांट में ठेकेदार के ऊपर गिरा 1600 डिग्री सेल्सियस पिघलता लोहा, इलाज के दौरान मौत

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई दे रहा है।

By Toshan KumarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 01:35:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 02:31:22 PM (IST)
दुर्ग के प्लांट में ठेकेदार के ऊपर गिरा 1600 डिग्री सेल्सियस पिघलता लोहा, इलाज के दौरान मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो।

HighLights

  1. प्लांट में हुई घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  2. एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई दे रहा है
  3. लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं, वीडियो को पुष्टि नहीं हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर रात की है। संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। इसी दौरान टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला हुआ लोहा उनके शरीर पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी

वायरल वीडियो में आग की लपटों से घिरा दिखा व्यक्ति

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम 18 अक्टूबर को कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव बिहार ले गए।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने आए पुलिसकर्मी नशे में धुत, इंसास राइफल लावारिस छोड़कर सड़क पर पड़े मिले, वीडियो वायरल

सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है

एक मजदूर की जलने से अस्पताल में मौत हुई है, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। - विजय अग्रवाल, एसएसपी, दुर्ग