• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

IIT भिलाई में 18 वर्षीय छात्र की अचानक मौत, MP निवासी सूमिल साहू मिर्गी की बीमारी से था पीड़ित

भिलाई स्थित आइआइटी में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जब इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र सूमिल साहू (18 वर्ष) की अचानक तबीयत ...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 09:45:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 09:58:53 PM (IST)
IIT भिलाई में 18 वर्षीय छात्र की अचानक मौत, MP निवासी सूमिल साहू मिर्गी की बीमारी से था पीड़ित
IIT Bhilai के छात्र सूमिल साहू की फाइल फोटो।

HighLights

  1. मिर्गी की बीमारी से अचानक बिगड़ी तबीयत।
  2. स्पर्श अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
  3. सुपेला पुलिस ने किया पंचनामा, पोस्टमार्टम कराया।

नईदुनिया प्रतिनिधि ,भिलाई: आइआइटी भिलाई में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना हुई। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र सूमिल साहू (18 वर्ष) का अचानक मौत हो गई। सुमिल मूलतः हरदा (मध्य प्रदेश) के निवासी थे और आइआइटी भिलाई (IIT Bhilai) के छात्रावास में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे सुमिल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया है कि उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। साथी छात्रों और संस्थान के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें स्पर्श अस्पताल, सुपेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्वास्थ्य संबंधी प्राकृतिक कारणों से हुई मृत्यु प्रतीत होती है। मृतक छात्र के पिता वीरेन्द्र साहू, निवासी ए-11, साई दर्शन सोसायटी, हरदा बायपास, होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) को सूचना दे दी गई है।

परिवार के भिलाई पहुंचने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए गृह नगर भेजा जाएगा। IIT भिलाई प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Bijapur Encounter: बीजापुर में माओवादियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने छह उग्रवादियों को किया ढेर, भारी हथियार जब्त