• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

Bijapur Encounter: बीजापुर में माओवादियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने छह उग्रवादियों को किया ढेर, भारी हथियार जब्त

Bijapur Encounter: बीजापुर जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी, एसटीएफ और दंतेवाड़ा...और पढ़ें

By Ramkrishna DongreEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 07:11:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 07:14:47 PM (IST)
Bijapur Encounter: बीजापुर में माओवादियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने छह उग्रवादियों को किया ढेर, भारी हथियार जब्त
Bijapur Encounter: डीआरजी-STF की संयुक्त कार्रवाई , बीजापुर में छह नक्सली ढेर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़।
  2. घायल माओवादी अन्नाराम जंगल से जीवित पकड़ा गया।
  3. छह माओवादी मारे गए, कई हथियार और विस्फोटक बरामद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर: बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से अब तक छह माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं।

माओवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट खुफिया सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने मंगलवार सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 10 बजे दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी रही।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से इंसास रायफल, स्टेनगन, .303 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और माओवादी सामग्री जब्त की गई है।


बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने इस कार्रवाई को माओवादियों के खिलाफ निर्णायक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि “यह आपरेशन ऐसे समय में सफलता दिलाने वाला रहा है, जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने सीमित ठिकानों तक सिमट गया है।” उन्होंने बताया कि फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी के लिए डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, CRPF और CAF की अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं।

वहीं, तारलागुड़ क्षेत्र स्थित अन्नाराम के जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक माओवादी घायल अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्च आपरेशन के दौरान घायल माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह मुठभेड़ उसी दिन हुई है, जब सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की थी।

दोनों घटनाओं से यह स्पष्ट है कि माओवादी विरोधी अभियान लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अन्नाराम और आसपास के वन क्षेत्र में DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीमें सघन सर्चिंग अभियान चला रही हैं। किसी अन्य माओवादी कैडर की मौजूदगी की आशंका के मद्देनज़र इलाके की घेराबंदी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है और इसके पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में बनी बांड नीति को चुनौती देंगे डॉक्टर, रुपये के बदले जमीन गिरवी रखने की शर्त पर सवाल