• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai: डबल मर्डर से दहला खम्हरिया, दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव, पुलिस जांच में जुटी

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खमरिया में रहने वाले बजरंग महिलांग के घर की बाड़ी में बने दो अलग-अलग कुएं से दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जब शव को कुएं से बाहर निकाला गया, तो उनमें से एक शव बच्चे का है तो वहीं दूसरा शव महिला का निकला। वहीं दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे।

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 06:46:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 06:46:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhilai: डबल मर्डर से दहला खम्हरिया, दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव, पुलिस जांच में जुटी
दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव।

HighLights

  1. दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
  2. गांव की कुछ महिलाएं कुएं से पानी लेने पहुंची थीं
  3. शवों का पोस्टमार्टम कर शिनाख्त के लिए भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में रविवार सुबह दो कुओं से मिले महिला और बच्चे के शवों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। दोनों की मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं कुएं से पानी लेने पहुंची थीं, तभी उन्हें कुएं से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। पास जाकर देखा गया तो पानी में कोई भारी चीज तैरती दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल अमलेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर कुएं से लगभग 12 से 13 साल के एक बच्चे का शव बरामद किया। यह शव निकालने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य कुएं से भी शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर दूसरा शव बाहर निकाला, जो कि एक महिला का था। महिला ने सलवार-सूट पहना हुआ था। दोनों ही शव कपड़ों में लिपटे थे और बोरे में भरकर कुएं में फेंके गए थे।


ये भी पढ़ें- यूपी में पति बना जल्लाद...पत्नी की हत्याकर आंगन में दफनाया, फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की

यह भी सामने आया कि बोरे में पत्थर बांधकर वजन बढ़ाया गया था ताकि शव ऊपर न आ सकें, फिर भी समय बीतने के बाद शव पानी की सतह पर आ गए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शवों की पहचान की कोशिश की, लेकिन दोनों मृतक इस गांव के नहीं बताए जा रहे हैं। दोनों कुएं आपस में लगभग 35 से 40 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

इस घटना से इलाके में फैली सनसनी

अमलेश्वर थाना पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला और बच्चे के बीच क्या रिश्ता था और उन्हें किसने और क्यों इतनी बेरहमी से मारा। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसडीओपी सहित तीन-चार थाने के प्रभारी शामिल किए गए हैं । दोनों मृतकों की पहचान होने की स्थिति में सारे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।