• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Objectionable Video: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के डॉक्टर ने लगाई फांसी… अब युवती से पूछताछ में जुटी पुलिस

Objectionable Video: घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। यहां के आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। सुसाइड के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 19 May 2025 10:15:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 May 2025 10:15:31 AM (IST)
Objectionable Video: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के डॉक्टर ने लगाई फांसी… अब युवती से पूछताछ में जुटी पुलिस
Objectionable Video: भिलाई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कथित आपत्तिजनक वीडियो के बाद से मानसिक रूप से परेशान थे
  2. पीड़ित युवती ने डॉक्टर की करतूत की पूरी पोल खोल सामने रखी
  3. पीड़िता से पूछताछ के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम भेजी गई

नईदुनिया न्यूज, भिलाई (Objectionable Video): आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने के बाद भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के ग्राम पुरी में पदस्थ था।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पीड़ित युवती ने डॉक्टर के करतूत की पूरी पोल खोलकर रख दी है। हालांकि, चारामा पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


सच्चाई जानने और पीड़िता से पूछताछ के लिए गांव में महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम भेजी गई है। कथित आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद से आयुर्वेदिक डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान थे। वह दो दिन पहले ही भिलाई लौटे थे। बीती रात उन्होंने घर की खिड़की में फांसी लगा ली।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - 33 साल की ज्योति मल्होत्रा करती थी इनकम से ज्यादा खर्च… पिता ने बार-बार कहा, फिर भी नहीं की शादी

नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी भेजा गया जेल

एक अन्य घटनाक्रम में कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाले युवक ने अपने मोबाइल से नाबालिग का अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीप लाइन से मिली।

पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है। कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एनसीआरबी के साइबर टीप लाइन से क्षेत्र में रहने वाले युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने की जानकारी मिली थी।

बताया गया कि मोबाइल से फेसबुक पर इंद्रजीत कांप्लेक्स से एक अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है। यह वीडियो नाबालिग बच्चों से संबंधित है। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया।

जांच करने पर पता चला कि मोबाइल कुंदन राजवाड़े निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया का निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।