• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ में AI वीडियो से सियासी बवाल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर रील वायरल, FIR के बाद जांच तेज

कांग्रेस ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

By T Surya RaoEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 07:55:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 07:55:49 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में AI वीडियो से सियासी बवाल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर रील वायरल, FIR के बाद जांच तेज
पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ की राजनीति में डीपफेक का तड़का
  2. पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश
  3. भिलाई में मामला FIR दर्ज, साइबर सेल अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के नाम से जुड़ा कथित एआई-जनित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुर्ग-भिलाई में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा साझा की गई रील में एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया। वीडियो में दोनों को डेटिंग, बाइक राइड और अन्य निजी गतिविधियों में दिखाया गया, जिससे विवाद और गहरा गया। वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई।


इन अकाउंट्स से हुआ वायरल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वीडियो “कांग्रेस पोल खोल” और “रैंडम छत्तीसगढ़” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट्स से शेयर किया गया था। इन अकाउंट्स के जरिए कथित तौर पर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया गया।

कांग्रेस का विरोध, सौंपा गया ज्ञापन

दुर्ग, भिलाई और दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसका उद्देश्य पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करना है।

उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी थी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। बिना प्रमाण किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है, जिसका असर परिवार तक पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के सूरजपुर में भतीजी की शादी का आमंत्रण बांटकर लौट रहे ग्रामीण को कंटेनर ने कुचला

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

महिला आयोग ने भी इस मामले को स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर साइबर सेल से तकनीकी जांच कराने और वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट कहा कि तकनीक का दुरुपयोग कर, विशेषकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री बनाना गंभीर अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0210/26 के तहत अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 353(2) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम अब वीडियो के स्रोत, एडिटिंग पैटर्न और इसे फैलाने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।