• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में हाईवे पर चाकू की नोंक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 2 करोड़ के जेवर लेकर बदमाश फरार

बीजापुर के नेशनल हाईवे-63 पर तूफान वाहन रोककर तीन अज्ञात लुटेरों ने चाकू की नोंक पर सर्राफा व्यापारी से करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए और जंगल में भाग गए।

By Animesh PaulEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 02:16:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 02:16:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बीजापुर में हाईवे पर चाकू की नोंक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 2 करोड़ के जेवर लेकर बदमाश फरार
बीजापुर में हाईवे पर चाकू की नोंक पर सनसनीखेज वारदात। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बीजापुर में नेशनल हाईवे-63 पर सर्राफा व्यापारी से बड़ी लूट।
  2. तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर जेवरों का बैग छीना।
  3. पीड़ित व्यापारी स्वरूप सोनी से दो करोड़ के जेवर लूटे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर: सोमवार को नेलसनार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 63 पर पांडे मुर्गा गांव के समीप 3 अज्ञात लोगों ने चाकू के नोंक पर लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स लुट कर जंगल की ओर भाग निकले। भैरमगढ़ स्थित ज्वेलरी दुकान से ज्वेलर्स स्वरूप सोनी रोज की तरह गीदम जा रहे थे। शाम के लगभग 6.15 बजे जैसे ही टेक्सी (तूफान वाहन) पांडे मुर्गा के समीप पहुंची तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से उतर वाहन को रोका और चाकू की नोंक पर ज्वेलर्स से बैग छीन भाग निकले।

थाना प्रभारी ने की घटना की पुष्टि

इस घटना की जानकारी ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने नेलसनार थाना में दी है। लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स के लुट जानकारी खबर आ रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस संबंध में नेलसनार थाना प्रभारी विवेकानंद पटेल जानकारी ली तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। थाना प्रभारी के अनुसार बताया कि ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने घटना के बारे में सूचना दी है। अभी ज्वेलर्स द्वारा कितने के जेवरात रहे इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस रात्रि से ही अज्ञात लुटेरे के बारे में जानकारी ले रही है। विस्तृत जानकारी रिपोर्ट दर्ज होने पर दी जाएगी।


नेशनल हाईवे 63 पर लूट से दहशत

नेशनल हाईवे 63 नेलसनार से भैरमगढ़ के बीच हुई लुट की वारदात से दहशत बन गया। चौबीस घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर‌ हुई इस घटना को लेकर बेखौफ होकर आने जाने वालों के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी की उम्मीदों पर फिरा पानी, रेलवे ने कहा- 'ट्रेन खड़ी करने जगह नहीं'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।