• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Journalist Murder: टूटी गर्दन, 15 फ्रैक्चर, पसलियों के टुकड़े… ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा, मुकेश चंद्राकर के साथ हुई थी हैवानियत

बीते दिनों बीजापुर में स्वतंत्र पत्रकारिता करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। उनका केवल इतना ही दोष था कि वे सच्चाई के साथ अपनी बा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 09:18:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jan 2025 01:08:39 PM (IST)
CG Journalist Murder: टूटी गर्दन, 15 फ्रैक्चर, पसलियों के टुकड़े… ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा, मुकेश चंद्राकर के साथ हुई थी हैवानियत
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सुरेश चंद्राकर। (इनसेट- पत्रकार मुकेश चंद्राकर)

HighLights

  1. SIT ने देर रात सुरेश चंद्राकर को किया गिरफ्तार
  2. हैदराबाद से बीजापुर लाया गया, पूछताछ जारी
  3. अब तक कुल 5 आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार

ब्यूरो, रायपुर। (छत्तीसगढ़ पत्रकार हत्याकांड) छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस की एसआईटी ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर है, जो पत्रकार मुकेश चंद्राकर का रिश्तेदार है। सुरेश कांग्रेस नेता है और मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार को उजागर किया था।

इस बीच, मुकेश चंद्राकर की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। उनके लीवर के 4 टुकड़े मिले, जबकि 5 पसलियां टूट गई। सिर में 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा और गर्दन टूटी मिली है। डॉक्टरों ने कहा, उन्होंने 12 वर्ष के करियर में ऐसी हत्या नही देखी।


naidunia_image

(मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर, जो ठेकेदारी का काम करता है।)

हत्याकांड सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में रोष है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क कर पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही दिवंगत पत्रकार बलिदानी की दर्जा देने की मांग की है।

यहां भी क्लिक करें - षड्यंत्र रचकर खाने पर बुलाया, फिर मिलकर की मुकेश की हत्या

naidunia_image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपी है, जिसमें मांग की है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के पत्रकार स्वतंत्रता से अपनी कलम नहीं चला पा रहे हैं। हर दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर, ठेकेदारों, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जो पत्रकार अपनी कलम को नहीं रोकते, उनके साथ कोई न कोई गंभीर घटना घटित की जाती है। इस स्थिति के कारण छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है।

जल्द लागू करेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून: विष्णु देव साय

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का भरोसा दिया। रविवार को गरियाबंद दौरे में पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाएगा। सरकार पत्रकारों के साथ है।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में मार्च 2023 में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक, 2023 विधानसभा से पारित कराया गया था। इस विधेयक को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि 'हर बार इस कानून पर चर्चा होती है, लेकिन इसे लागू क्यों नहीं किया जाता?' तो उन्होंने कहा, 'आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा स्पष्ट है।'

यहां भी क्लिक करें - सिर पर वार किया, ताकि ये लगे कि नक्सलियों ने मारा है