• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Maoist Surrender: 24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बस्तर संभाग के मांड डिविजन में 9 माओवादियों ने सरकार के पुणर्वास योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें से 6 माओवादियों पर 24 लाख रुपये क...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 09:49:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 10:53:59 AM (IST)
CG Maoist Surrender: 24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
24 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर: छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है, इसके तहत जहां एक तरफ सुरक्षाबलों की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले माओवादियों का आत्मसमर्पण भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में माड़ डिवीजन अंतर्गत विभिन्न कंपनियों और क्षेत्रों से जुड़े 9 माओवादियों ने बुधवार को को आत्मसमर्पण किया। इनमें 24 लाख रुपये के कुल इनामी 6 माओवादी भी शामिल हैं।

बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में बक्सू ओयाम (8 लाख), बुधराम पोटाम (5 लाख), हिड़मा उर्फ हिरिया (5 लाख), मंगू उईका (2 लाख), रोशन कारम (2 लाख) और मंगलों पोड़ियाम (2 लाख) जैसे इनामी माओवादी शामिल हैं। इनके अलावा कमलू हेमला, बुधराम हेमला और पण्डरू पूनेम ने भी आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों ने डीआइजी कमलोचन कश्यप, डीआइजी बीएस नेगी, एसपी डा. जितेंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।


नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित माओवादी

छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार हुए हैं। सरकार की इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा ने भी माओवादियों को प्रभावित किया है।

गौरतलब है कि संगठन के भीतर विश्वास की कमी, अनिश्चित भविष्य और सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियानों से दबाव में आकर वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने माओवादियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मानजनक जीवन की ओर लौटें।

यह भी पढ़ें: Bilaspur NTPC Accident: एक और युवक की इलाज के दौरान मौत, हादसे में अबतक 2 लोगों की जान गई

मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर

बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुबह से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, जहां DRG और STF की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। अब तक एक माओवादी का शव बरामद किया गया है, साथ ही मौके से हथियार भी मिले हैं।