• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Naxal News: नारायणपुर में IED विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल… वहीं तेलंगाना बॉर्डर पर 2500 जवानों ने नक्सलियों को घेरा

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है। ताजा खबर प्रदेश की तेलंगाना सीमा से सटे इलाके से है। यहां एक पहाड़ लंबे समय से नक्सलियों का सु...और पढ़ें

By Satish ChandakEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 09:05:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jan 2025 11:43:46 AM (IST)
CG Naxal News: नारायणपुर में IED विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल… वहीं तेलंगाना बॉर्डर पर 2500 जवानों ने नक्सलियों को घेरा

HighLights

  1. तेलंगाना सीमा से लगे इलाके में हैं नक्सली
  2. ढाई हजार जवानों ने जंगल में बिताई रात
  3. मारे गए नक्सलियो का बढ़ सकता है आंकड़ा

सतीश चांडक, सुकमा। तेलंगाना की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। यहां एक बड़ा पहाड़ है, जो नक्सलियो का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। उस इलाके में नक्सलियों के बटालियन की गतिविधि थी, जिसकी सूचना जवानों को लग गई।

फिर एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में बीजापुर व सुकमा के करीब ढाई हजार जवानों को शामिल किया गया है। इस इलाके में अब तक ग्रे हाउंड्स के जवान ही ऑपरेशन किया करते थे, लेकिन काफी समय से कोई ऑपरेशन नहीं हो सका था।


कारण यह है कि छत्तीसगढ़ के जवानों के लिए उस इलाके में ऑपरेशन करना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि कैंप से काफी दूर और नक्सलियो का आधार वाला इलाका है। उसी का फायदा उठाते हुए नक्सली यहां पर जवानों को नुकसान पहुँचाने की रणनीति बना रहे थे।

naidunia_image

16 जनवरी की दोपहर में ऐसा हुई ऑपरेशन की शुरुआत

  • 16 जनवरी की दोपहर को सबसे पहले सुकमा के डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियो की मुठभेड़ हुई। तीन तरफ से जवानों ने घेराबंदी करते हुए आगे बढ़े। उधर बीजापुर के जवानों आगे बढ़े उनके साथ मुठभेड़ हुई।
  • नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग कर रहे थे और जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे थे। शाम 5 बजे तक दोनों और से फायरिंग हुई। उसके बाद जवानों ने सर्चिंग करने का प्रयास किया, जिसमें 12 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है।

  • उधर जवानों की सर्चिंग अभियान पूरा नहीं हुआ, क्योंकि ठंड के कारण जंगलों में जल्दी अंधेरा हो जाता है। इसलिए जवानों ने रातभर इलाके को घेर कर रखा है। सुबह फिर से सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा और आंकड़ा और बढ़ सकता है।
  • साथ ही मुठभेड़ होने की और संभावना बताई जा रही है। अगर नक्सली वहां छुपे हैं या फिर आसपास इलाके में और नक्सली मौजूद हैं, तो फिर से मुठभेड़ होने की संभावना जताई जा रही है। जवान भी भूखे-प्यासे रातभर जंगल मे डटे हुए हैं।
  • दूसरी और दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी भी बीजापुर जिला मुख्यालय के वार रूम में मौजूद हैं। खुद आईएजी सुंदरराज पी भी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज दोपहर तक स्पष्ठ आंकड़े सामने आ जायेंगे।
  • यहां भी क्लिक करें - सबक भूले जवान, इसलिए नक्सलियों को मिल गया मौका

    यहां भी क्लिक करें - नासूर बने नक्सलवाद पर अब आर-पार की बारी

    नक्सलियों के IED विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल

    इस बीच, अबूझमाड़ स्थित गारपा कैंप के पास शुक्रवार सुबह नक्सलियों के लगाए हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट से सीमा सशस्त्र बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए।

    एएसपी राबिंसन गुड़िया ने बताया कि गारपा में बन रही सड़क के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) लगाई जा रही थी। इस दौरान आईईडी फटने से यह घटना हुई है। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।