
नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले में 20 से 21 नवंबर के बीच बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने फसल तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
पक चुकी धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की कटाई शीघ्र पूरी कर उन्हें सूखे, सुरक्षित स्थान या गोदाम में रखें। ऐसा संभव न हो तो खेत में फसल को ऊंचे स्थान पर रखकर तिरपाल या प्लास्टिक शीट से ढकें और पानी की निकासी का प्रबंध करें।
यह भी पढ़ें- जबलपुर रेल मंडल में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कटनी, सागर और सतना समेत 93 स्टेशनों पर लगेंगे हीट डिटेक्टर
किसानों को कृषि विभाग की सलाह
पशुपालक मवेशियों और मुर्गियों को खुले में न छोड़ें तथा मजबूत शेड में रखें। किसानों से मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखने और उसी के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है। उप संचालक कृषि ने विभागीय सलाह का पालन करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में गंदगी को लेकर नगरीय प्रशासन सख्त, दो अधिकारियों को थमाया नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब