• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में चार मौतों से सनसनी, छुट्टी पर आए आरक्षक ने फांसी लगाई, सर्पदंश और पीलिया से तीन और ग्रामीणों की मौत

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम गुदमा के तीन व एरामंगी गांव के एक युवक की मौत की खबर मिली है। इसी तरह गुदमा का दूसरा ग्रामीण बंडे पुनेम (30) काम कर...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 12:30:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:30:22 AM (IST)
बीजापुर में चार मौतों से सनसनी, छुट्टी पर आए आरक्षक ने फांसी लगाई, सर्पदंश और पीलिया से तीन और ग्रामीणों की मौत
बीजापुर में एक ही क्षेत्र में 4 ग्रामीणों की मौत से सन्नाटा।

HighLights

  1. बीजापुर में एक ही क्षेत्र में 4 ग्रामीणों की मौत से सन्नाटा
  2. बांगापाल थाने में पदस्थ जवान ने उठाया खौफनाक कदम
  3. सर्पदंश और पीलिया से तीन और ग्रामीणों की हुई मौत

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम गुदमा के तीन व एरामंगी गांव के एक युवक की मौत की खबर मिली है। जानकारी अनुसार गुदमा के रहने वाले आरक्षक मंगू उद्दे (40 साल), जिसकी पोस्टिंग बांगापाल (नेलसनार) थाने में रही, शुक्रवार को चिकित्सा अवकाश पर गृह गांव गुदमा आया था।

सूत्रों ने बताया कि मंगू के कंधे में लगी चोट व अन्य बीमारी के कारण उसके मानसिक रूप से परेशान रहने की बात बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर उसने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। नैमेड टीआई के अनुसार परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


गुदमा के दो अन्य ग्रामीणों की सर्पदंश और बीमारी से मौत

इसी तरह गुदमा का दूसरा ग्रामीण बंडे पुनेम (30) काम करने आंध्र प्रदेश गया था, जहां उसे जहरीले सांप ने काट लिया। उसका आंध्र प्रदेश में ठेकेदार द्वारा इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे बीजापुर लेकर आ गए। बीजापुर में चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने पर डिमरापाल अस्पताल जगदलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस गुदमा गांव के तीसरे ग्रामीण अनिल वेलादी (25) की मौत का कारण पीलिया होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सक्ती में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 5वीं की छात्रा ने लगाया गलत नीयत से छूने का आरोप, जांच शुरू

एरामंगी के ग्रामीण की भी सर्पदंश से जान गई, गांव में छाया सन्नाटा

सरपंच नीताशाह ने बताया कि चौथे ग्रामीण बुधु कोवासी (32), जो एरामंगी गांव का रहने वाला है, उसकी भी जहरीले सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हुई। महिला सरपंच नीताशाह ने बताया कि चार मौतें होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। गमगीन माहौल बनने से गांव में एक अजीब सन्नाटा छाया हुआ है। सरपंच ने कहा कि इस संबंध में पुलिस व प्रशासन को खबर दी गई है। एक शव का पोस्टमार्टम किया गया है। दो शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।