• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Violent Maoist Attack in Chattisgarh: दो शिक्षा दूतों की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग

Maoist Violence: छत्तीसगढ़ में माओवादियों की हिंसक गतिविधियां(Maoist Attack News) थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो शिक्षा दूतों की हत्या करने के साथ ही उन्होंने छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर (जिओ) में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 02:16:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 03:11:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Violent Maoist Attack in Chattisgarh: दो शिक्षा दूतों की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग
छत्तीसगढ़ में माओवादियों का कहर जारी ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजपुर में माओवादियों की हिंसक गतिविधियां जारी है
  2. शिक्षा दूतों की हत्या और मोबाइल टावर में आग लगाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में माओवादियों (Maoist violence 2025) की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 14 जुलाई की रात नक्सलियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में माओवादियों ने दो शिक्षा दूतों की हत्या कर दी, वहीं नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर (जिओ) में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के टेकमेटा और पीलूर गांव में कार्यरत शिक्षा दूत सुरेश मेट्टा और विनोद मड़े की हत्या मुखबिरी के आरोप में कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने 13 जुलाई की शाम को दोनों को उनके घर से अगवा किया था। 14 जुलाई की रात उनका शव गांव के पास फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षादूत सन् 2019 से पदस्थ थे और ब्लॉक मुख्यालय में अक्सर आना-जाना करते थे। इसी आधार पर माओवादियों को उन पर मुखबिरी का शक हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में भी उन्हें चेतावनी दी गई थी।


इस घटना की अभी तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शिक्षा दूत संघ ने घटना की निंदा करते हुए असुरक्षा की भावना जताई है। शिक्षादूत लंबे समय से बंद शालाओं को पुनः संचालित कर बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं और महज दस हजार रुपये के मानदेय पर भविष्य संवारने में लगे हैं।

मोबाइल टावर को लगाई आग

इधर, नारायणपुर जिले के मडोनार गांव में 14 जुलाई की रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच अज्ञात माओवादियों ने एक जिओ मोबाइल टावर में आग लगा दी, जिससे टावर का जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि विद्युत आपूर्ति चालू रहने के कारण टावर कार्यरत है। घटना के बाद क्षेत्र में जिला पुलिस बल और ITBP द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- CG Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया जल जीवन मिशन और CSR मद का मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।