• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों के अत्याधुनिक कैंप को सुरक्षा बल ने किया ध्वस्त, 300 नक्सली लेते थे प्रशिक्षण

दक्षिण बस्तर के भट्टीगुड़ा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का अत्याधुनिक प्रशिक्षण कैंप ध्वस्त किया। यह कैंप नक्सलियों की ताकतवर बटालियन के लिए था, जिसम...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 10:07:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jan 2025 10:10:50 PM (IST)
नक्सलियों के अत्याधुनिक कैंप को सुरक्षा बल ने किया ध्वस्त, 300 नक्सली लेते थे प्रशिक्षण
दो एकड़ में बना रखा था नक्सल बटालियन का कैंप। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि।)

HighLights

  1. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का प्रशिक्षण कैंप ध्वस्त किया।
  2. नक्सली कैंप में पक्के बैरक और शेड बनाए गए थे।
  3. कैंप 300 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों के लिए था।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का सबसे ताकतवर आधार क्षेत्र में सुरक्षा बल को मंगलवार को नक्सलियों को एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण कैंप को ध्वस्त करने में सफलता मिली है।

बीजापुर जिला मुख्यालय से 100 किमी दूर शीर्ष नक्सली हिड़मा के प्रभाव वाले क्षेत्र में कोंडापल्ली और कौरगट्टा के बीच भट्टीगुड़ा में सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान के दौरान यह कैंप मिला। दो एकड़ में विस्तारित इस कैंप में नक्सलियों के ठहरने के लिए पक्के बैरक बने हुए थे। यहां शेड भी बनाए थे, जहां नक्सलवाद के बारे में पाठ पढ़ाया जाता था।

ऊंचे पेड़ों पर चढ़ाई के लिए ट्रेंच बने थे। कैंप में नक्सलियों ने लोहे का वाचर टावर भी बना रखा था। कैंप के पास ही नक्सलियों ने कुछ दिन पहले बीमारी से मरे केंद्रीय समिति स्तर के नक्सली करटम सुदर्शन का विशाल स्मारक बना रखा था।


naidunia_image

नक्सलियों की ताकतवर बटालियन का प्रशिक्षण कैंप

बता दें कि नक्सलियों की सबसे ताकतवर बटालियन का यह प्रशिक्षण कैंप है, जिसमें 300 से अधिक हथियारबंद नक्सली हैं। झीरम से लेकर देशभर में बड़ी घटनाओं के पीछे नक्सलियों की इसी बटालियन का हाथ बताया जताया जाता है।

naidunia_image

नक्सलियों की देश में एकमात्र बटालियन का कमांडर बारसे देवा है, जिसे हिड़मा के सेंट्रल कमेटी सदस्य बनाए जाने के बाद कुछ दिन पहले ही कमांडर बनाया गया था। बटालियन का प्रभारी अब भी हिड़मा है।

कुछ दिन पहले ही भागे नक्सली

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पिछले माह बस्तर में प्रवास के दौरान वर्ष 2026 तक नक्सलियों का समूल सफाया करने की बात कही थी। इसके बाद से नक्सलियों के आधार वाले क्षेत्र में सुरक्षा बल ने नक्सल विरोधी अभियान तेज किया है।

ये खबर भी पढ़ें- बेटी की उम्र की नक्सली से प्यार, एक सेल्फी ने उजागर कर दी थी जयराम की पहचान

  • दक्षिण बस्तर में तर्रेम से आगे तेलंगाना की ओर चिन्नागेलूर, गुंडेम, छुटवाही के बाद जिड़पल्ली-एक, जिड़पल्ली-दो, कोंडवाही के आगे कावड़गट्टा तक सुरक्षा कैंप की श्रृंखला खड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार यह कैंप नक्सली कई वर्षों से प्रशिक्षण के लिए उपयोग कर रहे थे। अब कैंप की स्थिति देखने पर पता चलता है कि कुछ दिन पहले ही नक्सली इस कैंप को छोड़कर भागे हैं।