• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रविवार को क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत ह...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 08:40:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 08:46:27 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान
आसमानी आफत ने ली मासूम की जान

HighLights

  1. क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली
  2. 11 वर्षीय ध्रुव की मौके पर ही मौत
  3. घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बीच बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कुछ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों के परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे।

मृतक अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। वह अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने मैदान गया था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक आ गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई।


यह भी पढ़ें: Gwalior हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर

कुछ बच्चों और वहां मौजूद लोगों को भी बिजली की तीव्रता से झटका लगा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। दो लोगों को चोट भी आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल चुकी है। -किशोर केंवट, सिरगिट्टी थाना प्रभारी।

महिला की भी हो चुकी है मौत

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का मामला तीन दिन पहले भी देखने को मिला था, जहां कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ, जब वह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे छत पर कपड़े और घरेलू सामान उतारने गई थीं। घटना के बाद आसपास के लोग और और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले जा रहे थे। हालांकि महिला की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की कहानी पर शिलांग पुलिस को भरोसा नहीं, उसके परिवार वालों से भी होगी पूछताछ