• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर के 1,008 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन, पांच अप्रैल को रवाना होगा भक्तों का जत्था

बिलासपुर से निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य भक्तों को भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कराना है। दर्शनार्थियों की रात्रि भोजन व्यवस्था अंबिकापुर में ह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 05:04:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Apr 2025 05:04:56 PM (IST)
बिलासपुर के 1,008 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन, पांच अप्रैल को रवाना होगा भक्तों का जत्था
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचेंगे श्रद्धालु।

HighLights

  1. पुलिस मैदान से भक्तों का दल अयोध्या के लिए होगा रवाना।
  2. 21 एसी बसों से भक्तों को तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा।
  3. खाने-पीने से लेकर विश्राम स्थलों तक की व्यवस्था की गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर पांच अप्रैल को अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन करने भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 1008 राम भक्तों के मन में आस्था और उत्साह का संचार करते हुए इस यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। दर्शनार्थियों के लिए एक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया। हंसा विहार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 21 एसी बसों का प्रबंध किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कराना है।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में समिति के सदस्य, स्वयंसेवक उपस्थित थे। इसमें प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, त्रिभुवन सिंह, एके कंठ, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू, सनद पटेल, संतोष सिंह, संतोष चौहान, अभिषेक साहू, संजय द्विवेदी, सन्नी गिरि, जयदीप घोष, चन्द्रकिशोर, शैलेन्द्र सिंह, शुभम राय, अशोक पाण्डेय, सूरज कौशिक, अजित पंडित, उचित सूद, राकेश राय, वैनकट नायडू, राजीव अग्रवाल, निभा दास, भाग्यलक्ष्मी, निहारिका त्रिपाठी, नितिन श्रीवास्तव, राजकुमार जैसवानी, योगेश बोले, रूपेश कुशवाहा शामिल थे।

naidunia_image

यह ध्यान रखना भी अनिवार्य

पांच अप्रैल की दोपहर एक बजे पुलिस ग्राउंड से बस अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दर्शनार्थियों की रात्रि भोजन व्यवस्था अंबिकापुर में होगी। 45 मिनट का समय निर्धारित है। रात्रि भोजन के बाद अंबिकापुर से बस सीधे प्रयागराज सुबह पांच बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- देह व्यापार का राजफाश: सेक्स वर्कर ने डायल 112 में कर दी शिकायत, 6 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में सुबह दैनिक क्रिया से निवृत होकर संगम स्नान के बाद बस किसी भी स्थिति में 6.30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएगी। कोई यात्री प्रयागराज में देरी करता है या उससे बस छूटती है तो उनको अपने स्वयं के साधन से अयोध्या पहुंचना होगा। प्रयागराज से निकलते ही बस में नाश्ता का पैकेट वितरण किया जाएगा।

प्रयागराज में निकलेगी पदयात्रा

रामनवमी के दिन छह अप्रैल को दोपहर भोजन के बाद सूर्या पैलेस होटल से पीला वस्त्र धारण करके 1008 लोगों का जत्था प्रभु रामलाल दर्शन के लिए मंदिर प्रस्थान करेगा। सूर्या पैलेस होटल में शाम 7:00 बजे आध्यात्मिक कार्यक्रम उसके बाद रात्रि भोजन और भोजन के बाद वापसी यात्रा प्रारंभ होगा। दर्शनार्थी को अपने बस में ही यात्रा करनी होगी। अन्य बस में यात्रा की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा के बाद अब आया आशीर्वाद एप, करोड़ों में खेल रहा संचालक चलाता था हार्डवेयर की दुकान

दर्शनार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  • सभी भक्त भगवा वस्त्र धारण कर पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान में पहुंचेंगे।
  • भक्तों को अपना ओरिजनल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा।
  • प्रस्थान से ठीक पहले आई कार्ड वितरण सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक ही होगा।
  • ओरिजनल पावती जमा करने पर ही आई कार्ड एवं अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा।
  • बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ में लाना एवं आई कार्ड पहनना अनिवार्य।
  • दर्शनार्थी बस इंचार्ज के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।