
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जिला पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 16 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने शुक्रवार को जारी आदेश में एएसआइ प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा है। प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे का थाना सिविल लाइन से थाना कोनी तबादला किया गया है। आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से पुलिस लाइन, आरक्षक विद्या सागर खटकर को पचपेड़ी से थाना कोटा और आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे को पचपेड़ी से थाना तोरवा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आरक्षक सतीश कुमार को थाना पचपेड़ी से थाना तारबाहर, आरक्षक ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से पचपेड़ी तथा आरक्षक मनमोहन कौशले को कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन
आरक्षक महेन्द्र कुमार रजवाड़े का थाना तोरवा से कोटा, आरक्षक नीरज कुमार पोर्ते का रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और आरक्षक तोमर सिंह का थाना तारबाहर से पचपेड़ी तबादला किया गया है। आरक्षक मुकेश कुमार राय को तोरवा से पचपेड़ी, जबकि आरक्षक मनोज कुमार सिंह और आरक्षक 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है।
महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना तथा महिला आरक्षक सीता साहू को महिला थाना से चौकी जुनापारा भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना विलंब नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।