• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

न्याय की आस में तोड़ा दम, मवेशियों को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद बिलासपुर के किसान ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पथराली में मवेशी विवाद और मारपीट से आहत किसान राजू निर्मलकर (52) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ल...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 08:24:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 08:24:51 PM (IST)
न्याय की आस में तोड़ा दम, मवेशियों को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद बिलासपुर के किसान ने की आत्महत्या
किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे स्वजन

HighLights

  1. हिर्री क्षेत्र के ग्राम पथराली की घटना।
  2. किसान की इलाज के दौरान मौत।
  3. पुलिस ने शुरू की गहन जांच-पड़ताल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हिर्री क्षेत्र के ग्राम पथराली में रहने वाले किसान की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पास के गांव में खेत की रखवाली के दौरान किसान का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद किसान ने जहर सेवन कर लिया था।

आगे की जांच के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। इधर स्वजन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। हिर्री क्षेत्र के ग्राम पथराली में रहने वाले राजू निर्मलकर (52) किसान थे। वे रोज अपने खेत की रखवाली के लिए जाते थे।


किसान की पत्नी शीला निर्मलकर ने बताया कि वे मंगलवार को रोज की तरह खेत की रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान ग्राम बुटेना में कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे बचने के लिए किसान पास के एक दुकान में छुपने की कोशिश करने लगा। तब दुकान संचालक ने बीच-बचाव किया। इसके बाद बुटेना में रहने वाले राजू, धन्नू, मनमोहन, संदीप, राकेश और आकाश व उसके साथियों ने मवेशियों को उनके खेत में घुसाने का आरोप लगाकर एक बार फिर से मारपीट की।

राजू ने इसकी शिकायत हिर्री थाने में की थी। तब पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। किसान इससे दुखी रहने लगा था। उसने घर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। स्वजन उसे गंभीर स्थिति में सिम्स लेकर आए। यहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। अब पुलिस स्वजन और गांव के लोगों का बयान दर्ज कर रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सावधान! क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर बिलासपुर में साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े रुपये

मवेशियों को लेकर हुई थी हत्या

करीब एक सप्ताह पहले मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर किसानों ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक किसान की मौत हो गई थी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बुधवार को हिर्री में मवेशी को लेकर हुए मारपीट के बाद अब किसान ने आत्महत्या कर ली है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई थी

हिर्री टीआइ दामोदर मिश्रा ने बताया कि किसान अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। उसकी शिकायत पर दूसरे पक्ष को थाने लाया गया। इसके बाद किसान ने एफआइआर नहीं की। तब दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अब किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।