• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर हरदीकला में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला कर किया घायल

बिलासपुर-तखतपुर रोड पर पेण्डारी गांव के पास तेज रफ्तार कार पलटने से 32 वर्षीय प्रेम सिंह ठाकुर की मौत हो गई, चालक घायल है, सकरी पुलिस जांच कर रही है।

By sarfraj memonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 05:41:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 05:41:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर हरदीकला में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला कर किया घायल

HighLights

  1. हरदीकला में पुरानी रंजिश पर चापड़ से हमला।
  2. युवक की हथेली कटी, सिम्स में भर्ती।
  3. तीन आरोपितों पर एफआईआर दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। गुटखा-पान मसाला खरीदने के लिए दुकान पर रुके युवक और उसके साथियों से तीन युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक आरोपित ने कमर के पीछे छिपाकर रखा नारियल काटने वाला चापड़ निकालकर युवक पर हमला कर दिया।

बचाव के लिए युवक ने हाथ आगे किया तो चापड़ उसके बाएं हाथ की हथेली में लगा। इससे अंगूठे और उंगलियों के बीच गहरा घाव हो गया। घायल को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिरगिट्टी क्षेत्र के हरदीकला टोना में रहने वाला सूर्या धुरी खेती-किसानी करता है। आठ नवंबर की रात वह अपने दोस्त नितेश यादव, ललित यादव और प्रकाश यादव के साथ दो मोटरसाइकिलों से ग्राम सिलपहरी में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। पूजा देखकर सभी रात करीब 10:30 बजे गांव लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे हरदीकला टोना बाजार के पास एक दुकान में गुटखा-पान मसाला खरीदने के लिए रुके।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर तखतपुर रोड पर पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी, 32 वर्षीय युवक की मौत हुई

इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कमल सिन्हा, देवचरण बघेल और सूरज बघेल ने उनसे पूछा कि क्या वे संजू यादव के बेटे के दोस्त हैं। सूर्या और उसके साथियों के हामी भरते ही तीनों गाली-गलौज करने लगे। आरोपितों ने तीन नवंबर को हुए पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी दी और चारों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच कमल सिन्हा ने चापड़ निकालकर सूर्या पर वार कर दिया। हमले में उसके बाएं हाथ की हथेली गंभीर रूप से कट गई और काफी खून बहने लगा। साथियों और बड़े भाई कान्हा धुरी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर सूर्या ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सिरगिट्टी पुलिस ने कमल सिन्हा, देवचरण बघेल और सूरज बघेल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 तथा बीएनएस की धाराओं 115(2), 118(1), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।