• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर तखतपुर रोड पर पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी, 32 वर्षीय युवक की मौत हुई

बिलासपुर-तखतपुर रोड पर पेण्डारी गांव के पास तेज रफ्तार कार पलटने से 32 वर्षीय प्रेम सिंह ठाकुर की मौत हो गई, चालक घायल है, सकरी पुलिस जांच कर रही है।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 04:14:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 04:14:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर तखतपुर रोड पर पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी, 32 वर्षीय युवक की मौत हुई

HighLights

  1. पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी
  2. 32 वर्षीय युवक की मौत, चालक घायल।
  3. सकरी पुलिस ने जांच शुरू की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर-तखतपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सकरी क्षेत्र के पेण्डारी गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों को सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर निवासी प्रेम सिंह ठाकुर (32) पिता दिलीप सिंह ठाकुर सोमवार सुबह कार में सवार होकर तखतपुर की ओर जा रहे थे। कार को राजेश सोनवानी चला रहे थे। दोनों बिलासपुर से निकले थे। सुबह करीब 7:30 बजे उनकी कार पेण्डारी गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार प्रेम सिंह ठाकुर और चालक राजेश सोनवानी दोनों को चोटें आईं।


यह भी पढ़ें- गजब का 'उचित मूल्य' दुकान: न राशन पूरा, न संचालक मौजूद; कार्ड दिखाओ, पैसे चुकाओ और धमकी पाओ

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिम्स पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद प्रेम सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजेश सोनवानी का इलाज शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, लेकिन चालक का वाहन से नियंत्रण किन परिस्थितियों में हटा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।