• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में दवा वितरण सेंटर में जमकर विवाद, दादा के लिए लाइन में लगे पोते ने मचाया हंगामा

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में दवा काउंटर पर सीनियर सिटीजन लाइन में लगने को लेकर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। खुद को पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर उ...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 06:44:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 06:44:19 PM (IST)
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में दवा वितरण सेंटर में जमकर विवाद, दादा के लिए लाइन में लगे पोते ने मचाया हंगामा
दवा स्टोर में हंगामा करते हुए युवक।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा अस्पताल परिसर में हंगामे का यह पूरा वीडियो।
  2. सिम्स प्रबंधन का कहना है कि इस घटना के संबंध में अभी तक नहीं मिली शिकायत।
  3. आम जनता और लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की उठी मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में दवा वितरण के दौरान एक बार फिर व्यवस्था और अनुशासन की धज्जियां उड़ती नजर आईं। बुजुर्ग मरीजों को दवा मिलने में हो रही परेशानी को लेकर उपजा विवाद तब तूल पकड़ गया जब एक युवक अस्पताल परिसर में अपनी दबंगई और रौब दिखाते हुए हंगामा करने लगा। यहां उसने ऐसा दंबगाई किया कि कर्मचारी सहम गए। इस दौरान वह सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का दबाव बनाता रहा। साथ ही तमाचा जड़ देने तक की बात कही।

शनिवार की सुबह गोड़पारा से एक युवक अपने दादा के लिए दवा लेने के लिए पहुंचा। दवा काउंटर पर युवक सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) के लिए निर्धारित लाइन में लग गया। इस पर दवा वितरण कर रहे कर्मचारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम सीनियर सिटीजन नहीं हो, इसलिए सामान्य दवा खिड़की (काउंटर) पर जाओ। कर्मचारी की यह बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया।


उसने तर्क दिया कि दवा उसके दादा के लिए है, इसलिए उसे सीनियर सिटीजन काउंटर से ही दवा चाहिए। इतने में बात इतनी बढ़ी कि युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दवा देने वाले फार्मासिस्ट को पकड़कर उससे हुज्जतबाजी करने लगा। बीच-बचाव में आए अन्य कर्मचारियों से भी व उलझने लगा। इस दौरान युवक ने 15 मिनट तक जमकर हंगामा मचाया। उसकी दादागिरी और हुज्जतबाजी से कर्मचारी सहम गए। हालांकि अभी तक इस मामले की शिकायत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के सस्पेंशन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अनिश्चितकाल के लिए नहीं रख सकते निलंबित

वीडियो हो रहा वायरल

इस मामले का वीडियो अब वायरल होने लगा है। इसमें युवक द्वारा अस्पताल में हगांमा मचाने को गलत माना जा रहा है। इसमें लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है और वे कार्रवाई की बात करने लगे हैं। वहीं इस संबंध में सिम्स प्रबंधन का कहना है कि हमें अभी तक इसकी कोई भी शिकायत नहीं मिली है।

टीआइ मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा

वीडियों में युवक साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि मेरा मौसा टीआइ है, तुम सब को देख लूंगा। इसके बाद बाहर निकलकर सभी से माफी मांगने का दबाव बनाते हुए हंगामा करता रहा। इससे लगभग आधे घंटे तक दवा वितरण का काम भी प्रभावित रहा। उसने अपना नाम प्रियांशु बताया।