• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर व्यापार विहार में किराना व्यापारी से बड़ी ठगी; एसीसीयू और तारबाहर पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी धराया

व्यापार विहार क्षेत्र में किराना व्यापारी से ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। आरोपित ने धार्मिक पहचान और अंधविश्वास का सहारा लेकर व्यापारी को अपना शिकार बनाया था। तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित हैदर अली अंसारी (60) को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 08:30:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 08:30:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर व्यापार विहार में किराना व्यापारी से बड़ी ठगी; एसीसीयू और तारबाहर पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी धराया
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. अमीर बनाने का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी;।
  2. अयोध्या का पंडित बनकर आए ठग दुर्ग से गिरफ्तार।
  3. अंधविश्वास का सहारा लेकर जाल में फंसाकर लूटे रुपये।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। व्यापार विहार क्षेत्र में किराना सामान खरीदने पहुंचे एक व्यापारी को अमीर बनाने का लालच देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों में से एक को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सीएसपी गगन कुमार (आईपीएस) ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा निवासी जनकराम साहू (57) 12 जून को बिलासपुर के व्यापार विहार में किराना सामान खरीदने पहुंचे थे। उनके पास एक थैले में नकद रकम थी। इसी दौरान वहां दो व्यक्ति पहुंचे और खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए बातचीत शुरू की। आरोपित ने तंत्र-मंत्र और विशेष उपाय से उन्हें अमीर बनाने का झांसा दिया। आरोपित ने विश्वास में लेकर जनकराम साहू से ढाई लाख रुपये से भरा थैला ले लिया और मौके से फरार हो गए।


घटना की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों की तलाश में छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र के भंडारा तक लगातार खोजबीन की। टीम एक-एक कर सुराग एकत्र करती रही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाया। इसी जांच का परिणाम रहा कि पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और दुर्ग के केलाबाड़ी क्षेत्र से हैदर अली अंसारी (60) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीसीयू टीम ने आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए तारबाहर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी वसीम खान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अब पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- रतनपुर में बुजुर्ग की जमीन का फर्जी दस्वेज बना बेचा, इंसाफ के लिए दर-दर भटकने मजबूर

खुद को अयोध्या का पंडित बताकर बनाया शिकार

आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के लिए धार्मिक पहचान और अंधविश्वास का सहारा लिया। दोनों आरोपित ने खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए व्यापारी से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसा उपाय है जिससे व्यक्ति जल्द अमीर बन सकता है। इसी बहाने उन्होंने व्यापारी का भरोसा जीता और रुपये से भरा थैला अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए। सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि इस तरह की ठगी में आरोपित पहले विश्वास पैदा करते हैं और फिर मौके का फायदा उठाकर रकम लेकर भाग जाते हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे या चमत्कार के दावों पर भरोसा न करें।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपित तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद तारबाहर पुलिस ने तुरंत व्यापार विहार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वहीं एसीसीयू टीम ने तकनीकी जांच, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम दुर्ग पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित हैदर अली अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और रिकार्ड जांच में उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज होना सामने आया। पुलिस अब फरार आरोपित वसीम खान की तलाश कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।