• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला उजागर, गैर-कर्मचारियों के हवाले रहे गोपनीय दस्तावेज और कैशबुक

बिलासपुर आबकारी विभाग में पांच साल पहले रिटायर लिपिक और नगर सैनिक से कैशबुक, सर्विस बुक और बैंक गारंटी जैसे गोपनीय काम कराने का खुलासा, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू।

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:14:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:14:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला उजागर, गैर-कर्मचारियों के हवाले रहे गोपनीय दस्तावेज और कैशबुक
कम्प्यूटर आपरेटर के बाजू में बैठक काम करते रिटायर्ड कर्मचारी बंशी यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. आबकारी विभाग में गैर-कर्मचारियों से गोपनीय काम।
  2. रिटायर लिपिक संभाल रहा था कैशबुक और सर्विस रिकॉर्ड।
  3. कलेक्टर के आदेश पर उड़नदस्ता जांच शुरू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। आबकारी विभाग के कार्यालय में विभागीय कर्मचारी नहीं होने के बावजूद दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों से महत्वपूर्ण विभागीय काम कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके एक लिपिक और नगर सैनिक को कार्यालय के गोपनीय दस्तावेज, कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड, कैशबुक और शराब दुकानों से जुड़े वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी को जांच सौंपी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि आबकारी विभाग से पांच साल पहले सेवानिवृत्त हुए बंशीलाल यादव को कार्यालय में कैशबुक, स्थापना शाखा, सर्विस बुक, बैंक गारंटी और कर्मचारियों के लेन-देन से जुड़े रिकार्ड के रखरखाव का काम दिया गया था। आरोप है कि विभागीय अधिकारी उन्हें अपनी जेब से भुगतान कर काम करा रहे थे। इसी तरह सेवानिवृत्त नगर सैनिक मथुरा कौशिक को अहाता और शराब दुकानों के लाइसेंस शुल्क जमा करने से संबंधित काम सौंपा गया था। इन कार्यों में शराब दुकानों से पैसे की वसूली और बैंक गारंटी से जुड़े काम भी शामिल बताए गए हैं।


शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि विभाग के गोपनीय दस्तावेज और वित्तीय रिकार्ड ऐसे लोगों के पास कैसे रखे जा सकते हैं, जो न तो नियमित शासकीय कर्मचारी हैं और न ही संविदा पर नियुक्त हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड तक उनकी पहुंच थी।

शिकायतकर्ता ने मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बेलगहना के सिद्धबाबा आश्रम में आधी रात घुसा नकाबपोश, ग्रंथ और कबूतर लेकर फरार हो गया

रायपुर से भी हटाए जा चुके हैं बंशीलाल यादव

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सेवानिवृत्ति के बाद बंशीलाल यादव को रायपुर स्थित आबकारी कार्यालय में संविदा पर करीब तीन साल तक काम पर रखा गया था। वहां कामकाज को लेकर शिकायतें मिलने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। आरोप है कि बाद में बिलासपुर में पदस्थ अधिकारी के साथ वे यहां दोबारा काम करने लगे।

जांच शुरू, अधिकारियों को नोटिस जारी होगा

आबकारी कार्यालय में गैर विभागीय और सेवानिवृत्त लोगों से महत्वपूर्ण विभागीय काम कराए जाने की शिकायत पर कलेक्टर से जांच के निर्देश मिले हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

अजय सिंह धुर्वे, उपायुक्त संभागीय आबकारी उड़नदस्ता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।