• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर बिलासपुर में युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी और झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक राहुल साहू ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस न...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:11:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:11:09 AM (IST)
मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर बिलासपुर में  युवक ने की आत्महत्या:  परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा
मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पति- पत्नी

HighLights

  1. मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री गांव का मामला।
  2. रिश्तेदारी का फायदा उठाकर की ठगी।
  3. रिश्तेदारी का फायदा उठाकर की ठगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री में रहने वाले युवक से उसके मामा-मामी ने नौकरी लगाने के नाम रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तब युवक ने अपने रुपये वापस मांगे। तब मामी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित मामा-मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाले राहुल साहू(22) ने नौ मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम के बाद पुलिस ने राहुल की मां संतोषी साहू, पिता रमेश साहू और बहन देवकुमारी का बयान लिया। अपने बयान में स्वजन ने बताया कि लिमतरा के पिहरीपारा में रहने वाला इंद्रकुमार उर्फ भवानी वैष्णव संतोषी साहू का रिश्तेदारी में भाई लगता है।


रिश्तेदारी में होने का फायदा उठाते हुए भवानी और उसकी पत्नी अंबिका वैष्णव ने राहुल की नौकरी रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने की बात कही। रिश्तेदारी में होने के कारण रमेश और उनके बेटे राहुल ने भवानी और अंबिका को रुपये दे दिए। करीब एक साल तक नौकरी नहीं लगने पर राहुल ने अपने रुपये वापस मांगे।तब आरोपित टालमटोल करते रहे। जब राहुल ने अपने रुपयों के लिए दबाव बनवाया तब अंबिका ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे राहुल परेशान हो गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- मक्कार शब्द पर भड़के इंजीनियर, मांगी सार्वजनिक माफी: महापौर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप जताया गहरा आक्रोश

जांच और स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।