बिलासपुर में मोबाइल पर बात न करने पर युवती पर खूनी हमला; आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर
मोबाइल पर बात करने से मना करने पर एक युवक द्वारा युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी की है,...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:18:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 09:18:53 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- बिलासपुर में युवक की दरिंदगी, पीड़िता अस्पताल में भर्ती।
- गुपचुप ठेले पर काम कर रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला।
- युवती के दोनों हाथों, पेट और गले में गंभीर चोटें आई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मोबाइल पर बात करने से मना करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती के दोनों हाथ, पेट और गले में चोटें आई हैं। घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी 25 वर्षीय युवती गांव में गुपचुप का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान तोरवा पानी टंकी के पास रहने वाले संदीप खरे से थी और पूर्व में दोनों के बीच बातचीत होती थी। सोमवार की सुबह संदीप खरे ने उसे मोबाइल पर फोन किया था। इस दौरान युवती ने उससे बात करने से इन्कार करते हुए फोन काट दिया। इससे आरोपित नाराज हो गया। शाम करीब 7:30 बजे युवती ग्राम टिकारी बस स्टैंड के पास अपने गुपचुप ठेले पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और उससे कहा कि वह उससे बात क्यों नहीं कर रही है। इसके बाद आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।
हमले में युवती के दोनों हाथ, पेट के पास, गले और गले के पीछे चोट लगी तथा खून निकलने लगा। युवती ने शोर मचाकर मदद मांगी। उसकी आवाज सुनकर उसकी मां सौवरीन बाई, भाई दीपक निर्णेजक और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। स्वजन ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद घायल युवती ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें- कमजोरी और रात में पसीना आना भी टीबी के लक्षण; सिम्स में दूरबीन जांच से खुली सालभर पुरानी बीमारी
यह भी पढ़ें..
बिजली गुल होने पर सड़क पर टहल रहे थे युवक, मामूली विवाद पर कर दी हत्या
बिलासपुर: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिली है। बीच रास्ते पर शव पड़े होने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक पूछताछ में मामूली विवाद में हत्या की बात सामने आई है।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सिरगिट्टी के नयापारा गणेश नगर में रहने वाला मोहम्मद इरफान (26) सोमवार की रात अपने घर पर था। रात करीब दो बजे मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। गर्मी होने के कारण वह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद सुबह गली में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़ेपोलनुमा पत्थर मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि रात को इरफान और मोहल्ले में रहने वाले दो भाई नदीम और नईम से उसका विवाद हो रहा था।
मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में पता चला कि रात को बिजली गुल होने पर वे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान इरफान ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसी कारण उन्होंने पत्थर से मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे घर के अंदर चले गए। पीएम के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।