
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद के अभिषेक पांडेय सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।
परिषद की तहसील शाखा की बैठक सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसमें सर्वप्रथम भगवान परशुराम की छायाचित्र की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के समाज में योगदान को लेकर विस्तार से जानकारी दी इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अभिषेक पांडेय को चुना गया। वहीं महिला समिति में संगीता तिवारी को अध्यक्ष, गीता शर्मा, माधुरी त्रिपाठी, सरिता द्विवेदी को उपाध्यक्ष, मंजू गौरहा सचिव,रोहणी पांडेय सहसचिव,आशा दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया साथ ही युवा इकाई में उपाध्यक्ष के रूप में अभ्युदय तिवारी, शुभम पांडेय,मानस बाजपेयी सचिव अभयकांत शर्मा,सह सचिव निखिल मिश्रा,ऋषभ शर्मा, कान्हा पाठक, कोषाध्यक्ष विनय पांडे नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन समिति के सदस्य प्रदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिनेश दुबे, सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक दुबे, सहसचिव अजय पांडेय, कृष्ण कुमार शर्मा, बंसीलाल तिवारी जनक लाल शर्मा, चेतन पाठक, रमेश पांडेय अन्य उपस्थित रहे।
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजाल की गोली
मुंगेली। कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजाल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस की शुरूआत की। इस दौरान डेढ़ वर्षीय बालक शिवचरण साहू, साढ़े तीन वर्षीय बालक निलेश साहू, डेढ़ वर्षीय बालिका ईशानी ओगरे और शिवानी ओगरे, तीन वर्षीय बालक सौरभ अंचल, दो वर्षीय बालक आर्यन अंचल सहित अन्य बच्चों को एल्बेंडाजाल की गोली खिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर डा. सिंह ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मधुलिका सिंह ने बताया कि मिशन के अंतर्गत 10 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत कृमि संक्रमण से बचाव के लिए जिले के एक वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख 11 हजार 89 बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाश कगोली दी जाएगी। इनमें विकासखंड मुंगेली के एक लाख 10 हजार 491, लोरमी के एक लाख 21 हजार 854 और पथरिया के 78 हजार 744 बच्चे शामिल हैं।