• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, मचा हड़कंप

बिलासपुर के कोनी थाने से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी भाग गया। आरोपी ने खिसकाकर हाथ से हथकड़ी निकाली और फरार हो गया है। इस...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 10:12:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 10:16:27 AM (IST)
पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, मचा हड़कंप
कोनी थाने से फरार हुआ आरोपी (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी
  2. गिरफ्तार आरोपी ने हथकड़ी को खिसकाकर हाथ से निकाल लिया
  3. थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले के कोनी थाने से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इधर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी में रहने वाले स्वरित सिंह (20) को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी थी। सुबह करीब चार बजे आरोपी हथकड़ी को खिसकाकर निकाल लिया। इसके बाद वह थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।


इसकी जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। साथ ही शहर के सभी थानों में इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर भी इसकी जानकारी दी। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:Chhattisgarh News: जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा, भारी मात्रा में मांस जब्त, पढ़ें पूरी खबर

चल रही जांच, जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि आरोपित हथकड़ी निकालकर थाने से भाग निकला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। थाने में ड्यूटी पर तैनात जवानों से पूछताछ की जा रही है। घटना में जिम्मेदार पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।