• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा, भारी मात्रा में मांस जब्त, पढ़ें पूरी खबर

तखतपुर के वार्ड क्रमांक पांच में कुछ लोग गोमांस काटकर बेचने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 11:44:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 11:44:32 PM (IST)
Chhattisgarh News: जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा, भारी मात्रा में मांस जब्त, पढ़ें पूरी खबर
जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक।
  2. हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा।
  3. पुुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तखतपुर के वार्ड क्रमांक पांच में कुछ लोग गोमांस काटकर बेचने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई और बड़ी मात्रा में गोमांस जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू संगठन के लोगों को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक पांच में कुछ लोग गोमांस काट रहे हैं। इस पर संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और संजय खेस व शाहुल मसीह को पकड़ लिया। मौके से बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस दोनों को थाने ले आई। इधर, हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इनके अलावा कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।


आरोपित पहले भी जा चुका है जेल

संजय खेस पहले भी गोमांस बेचते हुए पकड़ा गया था। कुछ समय पहले उसे पुलिस ने संगम नगर में गोमांस बेचते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया था। उस समय तखतपुर में बड़े पैमाने पर आंदोलन भी हुआ था। अब दूसरी बार पकड़े जाने पर नगर में आक्रोश है।

जन्माष्टमी पर गोमांस बिक्री से भड़का गुस्सा

शनिवार को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। तखतपुर में भी हांडी फोड़ और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच गोमांस बिक्री की खबर से लोग गुस्से में आ गए और बड़ी संख्या में आरोपित के घर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराया और आरोपितों को थाने लाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें- CG News: बस्तर में हैरान कर देने वाली घटना, जहरीले करैत को 9 महीने की बच्ची ने काटा, सांप की मौके पर मौत