• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

एलायंस एयर का न सुधर रहा रवैया, 15 दिन में दो बड़े हादसे, जान हथेली पर रखकर सफर

बिलासपुर से चलने वाली एलायंस एयरलाइंस में 15 दिनों के भीतर दो बड़े हादसे टले हैं। 28 अगस्त को बिलासपुर में लैंडिंग के समय विमान का बायां टायर फट गया थ...और पढ़ें

By Anil KurreEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:21:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:21:16 PM (IST)
एलायंस एयर का न सुधर रहा रवैया, 15 दिन में दो बड़े हादसे, जान हथेली पर रखकर सफर
फाइल फोटो चकरभाटा एयरपोर्ट का। एलायंस एयर की फ्लाइट 9I-613

HighLights

  1. 11 सितंबर को हवा में एलायंस एयर का इंजन हुआ ठप।
  2. 28 अगस्त को बिलासपुर लैंडिंग के दौरान फटा था बायां टायर।
  3. 15 दिन में दो बड़े हादसे, यात्रियों में फैला भारी खौफ।

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि): एलायंस एयरलाइंस की उड़ानों में लगातार आ रही गंभीर तकनीकी खराबियों से यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइट्स में महज 15 दिनों के भीतर दो बड़े संभावित हादसों ने यात्रियों को दहला कर रख दिया है। बार-बार सामने आ रही इन खतरनाक लापरवाहियों से ऐसा लग रहा है कि यात्रियों को जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ताजा मामला आज 11 सितंबर 2026 का है, जब बिलासपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहे एलायंस एयर के विमान (54 यात्री सवार) का हवा में ही अचानक एक तरफ का इंजन पूरी तरह ठप पड़ गया। लैंडिंग से ठीक 30 मिनट पहले हुए इस हादसे से विमान में हड़कंप मच गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और प्रयागराज एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की मुस्तैदी से बमरौली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।


इससे पहले 28 अगस्त 2026 को भी दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I-613 की लैंडिंग के दौरान रनवे पर बायां टायर अचानक फट गया था। उस वक्त 37 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स सहित 41 जानें दांव पर लगी थीं। उस दौरान भी पायलट ने सूझबूझ से अनियंत्रित होते विमान पर काबू पाया और आगे की उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।