• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने ननद-भौजाई में लात-घूंसे, CCTV में कैद, बच्चों को सड़क पर छोड़ भागा पिता

बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने सूटकेस उतारने और पारिवारिक विवाद के चलते ननद और भौजाई के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 05:05:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 05:05:04 PM (IST)
बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने ननद-भौजाई में लात-घूंसे, CCTV में कैद, बच्चों को सड़क पर छोड़ भागा पिता
कलेक्ट्रोरेट गेट के पास ननद भारी के साथ मारपीट करते हुए वायरल वीडियों की फोटो

HighLights

  1. सूटकेस उतारने को लेकर आटो में हुआ विवाद
  2. सड़क पर आ गई पारिवारिक कलह।
  3. प्रेम विवाह के बाद बेसहारा हुई दो बच्चों की मां।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने दोपहर करीब ढाई बजे पारिवारिक कलह के चलते ननद और भाभी के बीच जमकर मारपीट हो गई। आटो में सामान उतारने से शुरू हुआ विवाद सड़क पर हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान ननद ने महिला की जमकर पिटाई कर दी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र निवासी एक युवती ने सकरी परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से उनके दो मासूम बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक कलह शुरू हो गया और उसके पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। प्रेम विवाह होने के कारण मायके वालों ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ चुके है।


महिला ने बताया कि वह स्वयं तो कहीं भी गुजर-बसर कर सकती है, लेकिन दो छोटे बच्चों की परवरिश की मजबूरी के चलते वह उन्हें अपने पति और सास के पास छोड़ने गई थी। उसका कहना था कि जब तक उसे कोई नौकरी नहीं मिल जाती और वह रहने का अलग ठिकाना नहीं बना लेती, तब तक बच्चे ससुराल में रहें। बच्चों को वहां छोड़कर जब वह आटो से लौट रही थी, तभी उसकी ननद भी पीछे-पीछे आटो में सवार हो गई।

कलेक्टोरेट के पास पहुंचते ही महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी, तो ननद ने उसे रोका। दोनों के बीच तनातनी देख चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया। इसी बीच एक बाइक से दो युवक पहुंचे और दोनों बच्चों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद ननद-भौजाई में झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। मौका पाकर ननद दूसरे आटो से निकल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने पकड़ा बड़ा नेटवर्क, बारह लाख से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश

बच्चों को लावारिस छोड़ भागा बच्चो का पिता

कलेक्टोरेट के सामने जब दोनों महिलाओं के बीच सूटकेस को लेकर कहासुनी चल रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने दोनों मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़ा और तेजी से फरार हो गए। सड़क पर बच्चों को देख मां उन्हें संभालने लगी, तभी ननद ने उस पर हमला कर दिया और फिर मौका देखकर दूसरे आटो में बैठकर भाग निकली। महिला ने बताया जिन युवको ने बच्चो को छोड़ा वह उसका पति और बच्चो का पिता है।