• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दिन में कोर्ट के सामने कहासुनी, रात में घेरकर मार दिया चाकू; बिलासपुर में वकील के साथ खूनी वारदात

बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने कार खड़ी करने से मना करने पर बदमाशों ने रात में अधिवक्ता सत्यम सिंह का पीछा कर कार रुकवाई और चाकू मार कर लहूलुहान कर ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 08:15:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 08:26:44 AM (IST)
दिन में कोर्ट के सामने कहासुनी, रात में घेरकर मार दिया चाकू; बिलासपुर में वकील के साथ खूनी वारदात

HighLights

  1. कोर्ट के सामने पार्किंग विवाद पर अधिवक्ता पर चाकू से हमला।
  2. रात में कार रुकवाकर बदमाशों ने की मारपीट व चाकूबाजी।
  3. सिविल लाइन पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया केस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिला न्यायालय के सामने कार को सड़क में अड़ाकर खड़े करने से मना करने पर युवकों ने अधिवक्ता से विवाद किया। इसके बाद रात को अधिवक्ता से मारपीट कर दी। साथ ही बदमाशों ने अधिवक्ता पर चाकू से हमला किया। घायल अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर हमले के बाद आराेपित अपने ठिकाने से फरार हो गए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली इंद्रसेन नगर में रहने वाले सत्यम सिंह(27) अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर वे अपने काम से जिला न्यायालय गए थे। काम निपटाने के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में शिव मंदिर के पास एक कार का ड्राइवर गलत तरीके से सड़क पर वाहन खड़े कर दिया था। इसे देख अधिवक्ता ने ड्राइवर को वाहन सड़क किनारे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर ड्राइवर ने अधिवक्ता से गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी।


इधर अधिवक्ता अपना काम खत्म कर जांजगीर स्थित नहरिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए चले गए। दर्शन के बाद रात करीब आठ बजे वे शहर पहुंचे। मोहल्ले के पास पहुंचने पर एक्टिवा सवार लोगों ने उनका पीछा करते हुए गाड़ी रोकने के लिए कहा। इस पर अधिवक्ता ने अपनी कार रोक दी। बातचीत करने के लिए अधिवक्ता ने जैसे ही कार का शीशा नीचे किया एक्टिवा से उतरा एक युवक उनकी कार का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से यूपी तक फैला रेलवे टिकट दलाली गिरोह बेनकाब, RPF ने सिटी PRS कर्मचारी व ड्राइवर को दबोचा

उसने अधिवक्ता से मारपीट की। इसके बाद उन्हें कार से बाहर खींच लिया। बातचीत के दौरान हमलावर एक दूसरे को विकास और बोदकु नाम से बुला रहे थे। एक युवक का नाम अधिवक्ता को पता नहीं चल सका। मारपीट के दौरान बदमाशों ने अधिवक्ता पर चाकू से भी हमला किया। इससे अधिवक्ता घायल हो गए। लहूलुहान अधिवक्ता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बदमाशों के ठिकाने पर दबिश दे रही है।