हंगामे के बीच रेलवे अर्बन बैंक का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख तक लोन, मृत्यु लाभ 30 हजार
कोलकाता के सांतरागाछी में आयोजित साउथ ईस्ट, साउथ ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट कॉस्ट रेलवे एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (अर्बन बैंक) की 97वीं एजीएम में...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:24:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:24:21 PM (IST)
आमसभा में हंगामे के साथ नारेबाजी करते मेंबर।HighLights
- सांतरागाछी में अर्बन बैंक की एजीएम में हंगामा व धक्का-मुक्की।
- चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल।
- 10 लाख का विशेष लोन और ऑनलाइन बैंकिंग सेवा मंजूर।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एसई, एसईसी व ईसीआर रेलवे एम्प्लाइज को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (अर्बन बैंक) की 97वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) कोलकाता के सांतरागाछी में हंगामे और नारेबाजी के बीच हुई। राजनीतिक खींचतान और विरोध के बीच संचालक मंडल ने शेयरधारकों के हित में वित्तीय लाभ से जुड़े प्रस्तावों के साथ डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
बैठक में अर्बन बैंक के चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कोशिश भी असफल रही। हावड़ा मेंस कांग्रेस के बागी ग्रुप और मेंस यूनियन अविश्वास प्रस्ताव की पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल थे। हालांकि संबोधन व अन्य गतिविधियों तक मामला शांत रहा। लेकिन, जैसे ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री का उद्बोधन और उन्होंने अशब्दों का प्रयोग किया।
में स यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध के बीच स्थिति धक्के मुक्की तक आ गई। जैसे ही मेंस कांग्रेस की ओर से चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास जताने और विरोध करने की कोशिश तेज हुई, एलारसा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिंह के समर्थन में मजबूती से मोर्चा संभाल लिया. एलारसा की इस जवाबी घेराबंदी के आगे विरोधियों का हर दांव फीका पड़ गया और चेयरमैन एसपी सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बैठक का संचालन जारी रखा।
यह भी पढ़ें- शराब के नशे में धुत्त ASI ने खड़ी कार को दो बार मारी टक्कर, मालिक से की बहस कोरबा में लोगों से उलझे
अर्बन बैंक की वार्षिक आम
सभा में हावड़ा मेंस कांग्रेस के बागी गुट और मेंस यूनियन से जुड़े पदाधिकारी चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी के साथ पहुंचे थे। हालांकि बैठक के शुरुआती दौर में संबोधन और अन्य गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से चलती रहीं। स्थिति उस समय बिगड़ी, जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री के संबोधन के दौरान कथित रूप से अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल पर मेंस यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भड़क गए।
इसके बाद बैठक में नारेबाजी शुरू हो गई और विरोध बढ़ते-बढ़ते धक्कामुक्की तक पहुंच गया। इसी बीच मेंस कांग्रेस की ओर से चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास जताने और विरोध तेज करने का प्रयास किया गया। इसके जवाब में एलारसा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिंह के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया।
दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच एलारसा कार्यकर्ताओं की जवाबी घेराबंदी के कारण विरोध का प्रयास आगे नहीं बढ़ सका। हंगामे और नारेबाजी के बावजूद चेयरमैन एसपी सिंह ने बैठक की कार्यवाही जारी रखी और पूरे घटनाक्रम के बीच आमसभा का संचालन किया और शेयरधारकों और रेलकर्मियों के लिए कई घोषणाएं कीं।
शेयरधारकों और रेलकर्मियों के लिए कई घोषणाएं
- विशेष ऋण: 10 लाख तक की विशेष ऋण सुविधा को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऋण पर प्रस्तावित ब्याज दर 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष होगी, जो सोसाइटी के लागू नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।
- नवीकरण ऋण: पात्र शेयरधारकों के लिए नवीकरण ऋण की अधिकतम सीमा 6.50 लाख से बढ़ाकर 7.50 लाख कर दी गई है।
- आनलाइन नई सदस्यता: नए सदस्यों के आनलाइन नामांकन की सुविधा 2 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी, जिससे सदस्यता प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ हो जाएगी।
- आनलाइन ऋण एवं सीएमटीडी सेवाएं: 2 अक्टूबर 2026 से सोसाइटी के डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से आनलाइन ऋण आवेदन की सुविधा, सीएमटीडी शेष राशि की लाइव जानकारी तथा स्वैच्छिक सीएमटीडी भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- नई सीएमटीडी स्लैब: रेलवे कर्मचारियों के संशोधित वेतन ढांचे को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नई सीएमटीडी स्लैब लागू की जाएगी।
- जमानत राशि की वापसी: पूर्व में काटी गई जमानत राशि को वापस करने की मंजूरी प्रदान की गई है, जो सोसाइटी के अभिलेखों के सत्यापन तथा निर्धारित प्रक्रिया के अधीन होगी।
- बढ़ा हुआ मृत्यु लाभ: मृत्यु लाभ को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है तथा मृत्यु लाभ निधि में अंशदान को 30 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति शेयरधारक प्रतिवर्ष किया जाएगा।