• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

शराब के नशे में धुत्त ASI ने खड़ी कार को दो बार मारी टक्कर, मालिक से की बहस कोरबा में लोगों से उलझे

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड पर बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत कुसमुंडा थाने के एएसआई अश्विनी वर्मा ने अपनी कार से सड़...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:29:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:29:49 PM (IST)
शराब के नशे में धुत्त ASI ने खड़ी कार को दो बार मारी टक्कर, मालिक से की बहस कोरबा में लोगों से उलझे
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एवं उपस्थित पुलिस

HighLights

  1. कोरबा में एएसआई की कार ने खड़ी गाड़ी को दो बार ठोका।
  2. नशे में धुत्त एएसआई ने विरोध करने पर की बहसबाजी।
  3. सीएसपी के निर्देश पर मोटर यान अधिनियम 185 के तहत कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड पर मस्जिद के पास बुधवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे एएसआइ की कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को दो बार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार मालिक और आसपास के लोगों ने विरोध किया तो एएसआइ से बहस होने लगी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। मामले में कुसमुंडा थाने में पदस्थ एएसआइ अश्विनी वर्मा के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि कि एएसआइ अश्विनी वर्मा बुधवार देर रात ड्यूटी खत्म कर कार से घर लौट रहे थे। पावर हाउस रोड पर मस्जिद के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद उन्होंने कार पीछे की और उसी कार को दोबारा टक्कर मार दी।


दो बार टक्कर की आवाज सुनकर कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान को लेकर विरोध किया तो एएसआइ कार से उतरकर कार मालिक से बहस करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एएसआइ की स्थिति ठीक नहीं थी और वह लड़खड़ा रहे थे। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। एएसआइ की हालत को देखते हुए उनकी कार एक अन्य पुलिसकर्मी चलाकर ले गया, जबकि एएसआइ को दूसरे वाहन से वहां से रवाना किया गया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि एएसआइ अश्विनी वर्मा के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में एएसआइ से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें- गंगरेल के 14 गेट खुलते ही टापू बना शिवरीनारायण, शबरी पुल पर चढ़ा 5 फीट पानी, 4 जिले कटे देखें तस्वीरें