• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में टीवी की आवाज बढ़ाकर दिव्यांग युवती से हैवानियत की कोशिश, छोटी बहन के पहुंचते ही आरोपी फरार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास की वारदात सामने आई है। रविवार दोपहर घर में युव...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:26:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 09:26:07 PM (IST)
बिलासपुर में टीवी की आवाज बढ़ाकर दिव्यांग युवती से हैवानियत की कोशिश, छोटी बहन के पहुंचते ही आरोपी फरार

HighLights

  1. बिलासपुर में शर्मनाक वारदात, शराब के नशे में घर घुसे माखन लाल ने की बदसलूकी, चकरभाठा पुलिस में केस दर्ज
  2. सूना घर देखकर विकलांग युवती पर नीयत खराब, बहन के शोर पर धमकी देकर भागा माखन घृतलहरे
  3. चकरभाठा में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय विकलांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित की छोटी बहन मौके पर पहुंच गई। उसके आते ही आरोपित वहां से भाग निकला।

पीड़ित के पिता ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी विकलांग है। इसके कारण वह घर पर ही रहती है।


रविवार की दोपहर वह घर पर टीवी देख रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला माखन लाल घृतलहरे शराब पीकर उनके घर पर आया। कमरे में आते ही उसने टीवी की आवाज बढ़ा दी। इसके बाद वह विकलांग युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

अचानक टीवी की आवाज बढ़ने पर उनकी छोटी बेटी वहां पहुंच गई। बड़ी बहन को आरोपित के चंगुल में देखकर उसने शोर मचाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब स्वजन घर आए तब दोनों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित को लेकर पिता थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकारी पेंशन देने की मांग छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की