
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। पुलिस लाइन के सामने तेज रफ्तार बाइक के चालक ने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो क्षतिग्रस्त हो गई। आटो चालक महिला और एक अन्य महिला को इस हादसे में चोटे आई है। घायल चालक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर बाइक चालक की तलाश कर रही है।
टिकरापारा के यादव मोहल्ले में रहने वाली पुष्पा लकड़ा इलेक्ट्रीक आटो चलाती हैं। रविवार की रात नौ बजे वे अपनी आटो से मोहल्ले की महिला को लेकर मंगला गई थीं। वहां पर काम निपटाने के बाद वे महिला को लेकर टिकरापारा लौट रही थीं। ईदगाह चौक होते हुए वे पुलिस लाइन गेट के पास पहुंची थीं। इसी दौरान केटीएम बाइक के चालक ने उनकी आटो को टक्कर मार दी। बाइक रफ्तार तेज होने के कारण आटो पलट गई। वहीं, आटो में बैठी महिला और महिला चालक दोनों गिर गए। इससे दोनों को चोटे आई है। हादसे में आटो भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी आटो में बैठी महिला के स्वजन को दी। उनके कहने पर घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घायल महिला चालक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
बाइक सवार युवक तेजी से कट मारते हुए निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान सामने से एक अन्य वाहन के आने के कारण वह बाइक को संभाल नहीं पाया। सामने चल रही आटो को उसने टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण आटो पलट गई। रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में बाइक सवार को भी चोटे आई है।
----------------------
21-सरफराज-2