• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

आयुष्मान भारत योजना में सेंधमारी करने वाले बिलासपुर के दर्जनभर निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के रडार पर

बिलासपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज के नाम पर धांधली करने वाले निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। दो अस्पतालों के निलंबन के बाद अब दर्जनभर अन्य संदिग्ध अस्पताल जांच के दायरे में हैं

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 03:41:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 03:41:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आयुष्मान भारत योजना में सेंधमारी करने वाले बिलासपुर के दर्जनभर निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के रडार पर
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव की दोटूक।
  2. योजना का दुरुपयोग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
  3. स्वास्थ्य विभाग की निगरानी समिति कर रही गहन पुनरीक्षण।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले मुफ्त इलाज में सेंधमारी करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश भर में मुफ्त इलाज के नाम पर धांधली और अनियमितता बरतने वाले चयनित निजी अस्पतालों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अब तक राज्य स्तर पर कुल 18 अस्पतालों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है, जिनमें बिलासपुर शहर के दो प्रमुख अस्पताल भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में फर्जीवाड़े का यह खेल यहीं खत्म नहीं हुआ है। मौजूदा स्थिति में शहर के एक दर्जन से अधिक निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग और शासन के रडार पर हैं। मरीजों से मिली शिकायतों और आडिट रिपोर्ट के आधार पर विभाग इन अस्पतालों की पूरी कुंडली तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही गड़बड़ी करने वाले इन अस्पतालों पर एक बार फिर बड़ी गाज गिर सकती है।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में चलती मालगाड़ी की कपलिंग पर चढ़ा था युवक, जोनल स्टेशन की घटना

जांच में खुली पोल, दो अस्पताल तीन साल के लिए सस्पेंड

शासन स्तर पर गठित विशेष जांच टीम ने जब शहर के अस्पतालों के रिकार्ड खंगाले तो भारी पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर के केयर एंड क्योर मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल और अशोक प्रसूति मंदिर का पंजीयन आयुष्मान योजना से निरस्त करते हुए उन्हें 3 साल के लिए योजना से सस्पेंड कर दिया गया है।

कार्रवाई से धांधली करने वाले अस्पतालों में मचा हड़कंप

शासन द्वारा दो अस्पतालों को निलंबित किए जाने और अन्य दर्जनभर अस्पतालों की सूची तैयार होने की खबर से फर्जीवाड़ा करने वाले संचालक अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। कई अस्पताल अब अपने कागजात दुरुस्त करने और साक्ष्य छिपाने की होड़ में लग गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी समिति हर एक संदिग्ध फाइल का गहनता से पुनरीक्षण कर रही है। फर्जी क्लेम उठाने, मरीजों से अतिरिक्त पैसे वसूलने और बिना जरूरत के भर्ती दिखाने जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

वर्जन

आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। यदि कोई भी निजी अस्पताल इलाज के नाम पर धांधली या योजना का दुरुपयोग करता पाया जाता है, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

डा़ अनिल श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।