रेलवे अर्बन बैंक में भर्ती का बड़ा मौका, 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू, 17 सितंबर से मिलेंगे आवेदन
रेलवे एम्प्लाइज को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (रेलवे अर्बन बैंक) बिलासपुर ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप 'सी' के 35 पदों प...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 04:27:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 04:27:57 PM (IST)
HighLights
- रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में 35 पदों पर भर्ती का ऐलान, 16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पात्रता
- रेलवे अर्बन बैंक में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती, सीबीटी परीक्षा से होगा चयन
- शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों को बड़ा मौका, रेलवे अर्बन बैंक में 35 पदों पर होगी भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लाइज को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (रेलवे अर्बन बैंक) ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। सोसाइटी की ओर से ग्रुप सी के 35 पदों पर भर्ती प्रक्रिया-2026 शुरू करने की घोषणा की गई है। चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन एम रविकांत ने बताया कि यह पहल परिवर्तन पैनल द्वारा किए गए रोजगार संबंधी वादे के अनुरूप है।
भर्ती के तहत अकाउंटेट असिस्टेंट के दो पद (पे लेवल-5), केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन के छह पद (लेवल-2), जूनियर क्लर्क कम कम्प्यूटर असिस्टेंट के 25 पद (लेवल-2), पीएस टू चीफ मैनेजर का एक पद (लेवल-6) और स्टेनोग्राफर का एक पद (लेवल-5) शामिल है।
जारी सूचना के अनुसार पात्रता के लिए उम्र की गणना एक सितंबर 2025 से की जाएगी। संबंधित शेयरधारक, सदस्य या स्टाफ को एक सितंबर 2025 तक 12 सीएमटीडी रिकवरी अथवा शेयर सर्टिफिकेट जारी होने के 12 महीने, इनमें से जो भी पहले हो, की शर्त पूरी करनी होगी।
सीबीटी के बाद कई चरणों में चयन
चयन प्रक्रिया में पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। इसके बाद शार्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए ग्रुप डिस्कशन पांचअंक, ड्राफ्टिंग पांच अंक, कम्यूटर स्कील टेस्ट 10 अंक और मौखिक साक्षात्कार 10 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट इन सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये तथा प्रत्येक पद के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये (नान-रिफंडेबल) निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में हादसे को दावत... कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस पर पक रहा था खाना, 2 सिलिंडर जब्त
17 सितंबर से मिलेंगे आवेदन फार्म
आवेदन फार्म 17 सितंबर 2026 से सोसाइटी की सभी शाखाओं और एक्सटेंशन काउंटरों पर कार्य दिवस में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। नियुक्ति से पहले दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और नियम-शर्तों के लिए सोसाइटी की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है।