• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Central Library: बिलासपुर नगर निगम की सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, लगातार बढ़ रही पाठकों की संख्या

Bilaspur Central Library: ग्राउंड फ्लोर को किया जाएगा तैयार, टेंडर की प्रक्रिया की गई शुरू।

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 10:40:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 10:40:03 AM (IST)
Bilaspur Central Library: बिलासपुर नगर निगम की सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, लगातार बढ़ रही पाठकों की संख्या

बिलासपुर। Bilaspur Central Library: संभाग की पहली सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब लाइब्रेरी में जगह की कमी होने लगी है। इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लाइब्रेरी का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत ग्राउंड फ्लोर को भी लाइब्रेरी के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण के बाद पाठकों के लिए बैठक क्षमता बढ़ जाएगी।

सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना के बाद युवा के साथ सभी वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिलने लगा है। बीते तीन जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाग की पहली सेंट्रल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। महज सात महीने में ही 700 पाठकों का पंजीयन हो चुका है। इसकी वजह से हर समय लाइब्रेरी भरी रहती है। ऐसे में पाठकों को बैठक क्षमता नहीं मिल पा रही है। सीट फु ल होने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए रोजाना आ रहे आवेदन को देखते हुए कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने लाइब्रेरी परिसर के ग्राउंड फ्लोर में लाइब्रेरी के दूसरे चरण की शुरुआत के निर्देश दिए हैं। इससे बैठक क्षमता बढ़ने के साथ पुस्तक संग्रह का भी विस्तार हो सकेगा।


61 सौ वर्गफीट में बढ़ेगी क्षमता

वर्तमान में सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर के प्रथम तल में लाइब्रेरी संचालित है। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी भी शामिल है। दूसरे तल में इंक्यूबेशन सेंटर संचालित किया जा रहा है। दूसरे चरण के विस्तार के तहत परिसर के ग्राउंड फ्लोर में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। 6100 वर्गफीट स्थान में लाइब्रेरी के विस्तार हो जाने से लगभग तीन सौ सदस्यों की बैठक क्षमता का विस्तार होगा। नए बनाए जाने वाले कक्ष में भी वे तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी जो प्रथम तल में संचालित है।

ढाई हजार पुस्तकें, विस्तार के बाद हो जाएंगे छह हजार

सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में वर्तमान में पाठकों के पढ़ने के लिए लिए अलग-अलग विषयों की ढाई हजार पुस्तकें उपलब्ध हंै। विस्तार हो जाने के बाद लगभग चार हजार पुस्तकें और भी बढ़ जाएंगी। लाइब्रेरी में कला, विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून, मोटिवेशनल, मेडिकल, अध्यात्म, प्रतियोगी परीक्षाओं के स्टडी मटेरियल की पुस्तकें मौजूद हंै। इसके अलावा साहित्य जगत, उपन्यास और ख्यातिलब्ध लेखकों की पुस्तकों का भी संग्रह रखा गया है। इसी तरह डिजीटल लाइब्रेरी में 30 कम्प्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें पांच हजार स्टडी मटेरियल उपलब्ध हं।, इसके जरिए लोग देश-दुनिया से जुड़ भी रहे हैं और डिजिटल तरीके से ज्ञान बढ़ा रहे हैं।

युवाओं को मिलेगा लाभ: आयुक्त

निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एमडी अजय त्रिपाठी ने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी से निश्चित तौर पर पढ़ने वालों को काफी लाभ मिल रहा है। पाठकों की मांग पर लाइब्रेरी का विस्तार किया जा रहा है। इससे अंचल के लोगों को लाभ मिलेगा।