• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Child Line News: बिलासपुर में केक काटकर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का समापन

Bilaspur Child Line News: हस्ताक्षर अभियान के साथ बच्चों का नशे दूर रखने का लिया संकल्प

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Sun, 21 Nov 2021 02:57:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Nov 2021 02:57:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Child Line News: बिलासपुर में केक काटकर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का समापन

बिलासपुर। Bilaspur Child Line News: चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का समापन केक काटकर किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान और बाल मजदूरी रोकने एवं बच्चों को नशे से दूर रखने का हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।

समर्पित संस्था के रेलवे चाइल्ड लाइन इस दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन जोनल स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला थे। उन्होंने ही केक काटकर समापन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम व नशा से बधाो को दूर रखने का प्रयास करना था।


समापन कार्यक्रम के दौरान मौजूद रेलवे, चाइल्ड लाइन, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व कर्मचारियों इसके लिए संकल्प भी लिया। इसके अलावा पर रेलवे अधिकारी व यात्रियों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती का रिबन बांधकर बधाो की सुरक्षा का वादा लिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के अलावा सीएसएम टी नित्यानंद, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी, जीआरपी थाना प्रभारी जीआर राठिया, सीटीआइ नासिर खान, बाल संरक्षण अधिकारी पार्वती वर्मा व समर्पित संस्था के अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नाज़नीन अली, रेलवे चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक अलका फाक, अमित,उपासना, गीता, संतोष, आभास, मनीषा, गुलापा, आनंद आदि उपस्थित थे।

सभी ने सप्ताहभर के इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इसके साथ ही अंतिम दिन चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन नंबर 1098 का प्रचार- प्रसार किया गया, ताकि कोई बच्चे श्रम, भटके या विपरित रास्ते में चल रहे हैं तो उनकी सूचना दी जा सके। चाइल्ड लाइन के सदस्य सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेंगे और संरक्षण की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।