• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Child Line News: चाइल्ड लाइन का दोस्ती सप्ताह, बिलासपुर डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Bilaspur Child Line News: 20 नवंबर तक होगा अलग- अलग कार्यक्रम

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Sun, 14 Nov 2021 01:55:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Nov 2021 01:55:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Child Line News: चाइल्ड लाइन का दोस्ती सप्ताह, बिलासपुर डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

बिलासपुर। Bilaspur Child Line News: रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड लाइन का रविवार से दोस्ती सप्ताह शुरू हो गया है। सुबह 11:30 बजे डीआरएम आलोक सहाय ने हरी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला भी उपस्थित थे। चाइल्ड लाइन ने उन्हें फ्रेंडशिप रिबन बांधा।

चाइल्ड लाइन द्वारा हर साल यह आयोजन होता है। इस बार सप्ताहभर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत 15 नवंबर को सदस्य बापू नगर पहुंचेंगे और बच्चों के बीच खेल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा केक भी काटे जाएंगे। तीसरे दिन 16 नवंबर को रेलवे स्टेशन में ही जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन मास्टर, वेंडरों को दोस्ती का बैंड बांधा जाएगा। 17 नवंबर को भी इसी तरह बैंड बांधने के लिए सदस्य पहुंचेंगे। इसके अलावा 18 नवंबर को शंकर नगर स्कूल में पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


इसके साथ ही जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 19 नवंबर को चाइल्ड लाइन के सदस्यों ट्रेनों में यात्रियों के बीच जाएंगे और बैंड बांधकर उन्हें दोस्त बनाएंगे। दरअसल इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि चाइल्ड लाइन की हर कोई मदद करें और उनके उद्देश्यों के मुताबिक बच्चों का संरक्षण कार्य में सहयोग दें। 20 नवंबर यानी सप्ताह के अंतिम दिन स्टेशन में ही हस्ताक्षर अभियान और शाम चार बजे समापन होगा।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त केक काटकर समापन की घोषणा करेंगे। मालूम हो कि स्टेशन में चाइल्ड लाइन का केंद्र है, जो बच्चों के संरक्षण के लिए काम करती है। सालभर इसी तरह कार्यक्रम होते हैं, ताकि सभी उनसे जुड़े रहे। इस दौरान चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर का भी प्रचार- प्रसार किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।