• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को सिम्स अस्पताल बिलासपुर के नर्सिंग कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर स्कूटी रैली निकाली। उनक...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 03:41:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 03:41:12 PM (IST)
बिलासपुर सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार
नर्सिंग स्टाफ ने मांगों को लेकर निकाली स्कूटी रैली, किया ध्यानाकर्षण

HighLights

  1. नर्सिंग स्टाफ ने निकाली स्कूटी रैली।
  2. ग्रेड पे 2800 से 4800 करने की मांग।
  3. ठेका प्रथा बंद कर नियमित भर्ती की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को सिम्स अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर स्कूटी रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। रैली में शामिल नर्सों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए अपनी प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की हुंकार भरी।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे में वृद्धि कर 2800 रुपये ग्रेड पे को बढ़ाकर 4800 रुपये किया जाना, नर्सिंग संवर्ग में नियमित भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करना, नर्सिंग स्टाफ का पदनाम बदलकर नर्सिंग आफिसर किया जाना। ठेका प्रथा को पूरी तरह बंद करना और सिम्स में लंबे समय से ठेका पद्धति के तहत कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों को नियमित भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाए।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए

शासन से है उम्मीद

नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमर ज्योति का कहना है शासन से हमारी मांग है कि शासन को हमारी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए। शासन से सहयोग चाहिए, ताकि हमारी मांगे पूरी हो सके। एसोसिएशन ने शासन से अपील की है कि नर्सिंग कर्मचारियों की इन वाजिब समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं।

एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि शासन कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को रीढ़ की हड्डी की तरह संभालने वाली नर्सों को उनका उचित अधिकार और सम्मान अवश्य प्रदान करेगा।