• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बीमार मासूम से धुलवाई उल्टी और साफ करवाई कुर्सी, बिलासपुर के सरकारी स्कूल में अमानवीय कृत्य

बिलासपुर के मस्तूरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तेज बुखार से तप रही मासूम बच्ची की तबीयत ब...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:45:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:45:43 PM (IST)
बीमार मासूम से धुलवाई उल्टी और साफ करवाई कुर्सी, बिलासपुर के सरकारी स्कूल में अमानवीय कृत्य
मस्तूरी के बेलटुकरी स्कूल का मामला।

HighLights

  1. मस्तूरी के बेलटुकरी प्राथमिक स्कूल में इंसानियत हुई शर्मसार।
  2. तेज बुखार से पीड़ित मासूम छात्रा से धुलवाई उल्टी।
  3. कलेक्टर के निर्देश पर प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: गुरु को भगवान का दर्जा देने वाली पावन धरा पर एक सरकारी स्कूल में संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गईं। मस्तूरी विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में तेज बुखार से तप रही एक नन्हीं मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे सहारा देने की बजाय, उससे ही उसकी की हुई उल्टी और गंदी कुर्सी साफ करवाई गई।

कक्षा में बैठकर पढ़ रही बच्ची का बदन तेज बुखार से तप रहा था। इसी असहनीय शारीरिक पीड़ा के बीच उसे अचानक जोर से उल्टी हो गई, जिससे उसकी कुर्सी गंदी हो गई। बीमार बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए शिक्षकों ने ममता भरे स्पर्श, दवा और इलाज की व्यवस्था कराने की जगह प्रताड़ना की सारी हद पार दी।


शाला प्रबंधन का दिल जरा भी नहीं पसीजा। रोती-बिलखती और कांपते हाथों वाली बच्ची के हाथ में कपड़ा थमाकर उल्टी साफ करने का अमानवीय फरमान सुना दिया गया। दर्द और बेबसी के आंसुओं के बीच मासूम खुद ही उस गंदगी को पोछने पर मजबूर रही।

किसी सहृदय व्यक्ति ने इस दारुण दृश्य का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर साझा कर दिया। वीडियो में बच्ची की बेबसी देखकर हर किसी का दिल पसीज गया लेकिन स्कूल प्रबंदन का दिल नहीं दहला। मामला तूल पकड़ते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया हैं, उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को तलब कर दोषी शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर की सख्त हिदायत के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रधान पाठक भारती खांडे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।

कलेक्टर की हिदायत पर शिक्षा विभाग में हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस मार्मिक घटना ने प्रशासनिक गलियारों को हिलाकर रख दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टूक शब्दों में जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तीन दिनों के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने का अल्टीमेटम थमाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के सस्पेंशन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अनिश्चितकाल के लिए नहीं रख सकते निलंबित