• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में जुआरियों का आतंक, जुआ खेलने से रोकने पर दबंगों ने पीटा, दी मौत की धमकी

बिलासपुर में जुआ खेलने से मना करने पर तीन युवकों ने एक ड्राइवर को दो बार पीटा। पहली घटना पिकनिक स्पॉट और दूसरी रेलवे पटरी के पास हुई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:15:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:15:01 AM (IST)
बिलासपुर में जुआरियों का आतंक, जुआ खेलने से रोकने पर दबंगों ने पीटा, दी मौत की धमकी
बिलासपुर में जुआरियों का आतंक। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. जुआ खेलने से मना करने पर युवक से हुई मारपीट।
  2. पिकनिक स्पॉट पर तीन आरोपितों ने किया पहला हमला।
  3. घर से बुलाकर रेलवे पटरी के पास दोबारा पीटा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जुआ खेलने से मना करने पर तीन युवकों ने एक ड्राइवर की दो बार पिटाई कर दी। पहली घटना पिकनिक स्पाट पर हुई, जहां जुआ खेलने से इनकार करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर युवक को पीटा। किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे युवक को कुछ देर बाद बातचीत करने के बहाने दोबारा बुलाया गया।

इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे पटरी के पास ले गए, जहां तीनों ने मिलकर फिर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


पिकनिक स्पॉट पर शुरू हुआ विवाद

तिफरा क्षेत्र के मन्नाडोल में सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाला दिलेश रजक ड्राइवरी करता है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों समीर कौशिक, पप्पू साहू, बौना कौशिक और राजू साहू के साथ नया मन्नाडोल स्थित शिव मंदिर के पीछे पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब चार बजे वह वहां चूल्हा तैयार कर रहा था, जबकि उसके दोस्त सामान लेने तिफरा गए थे।

जुआ खेलने से किया था मना

इसी दौरान सागर साहू, राजा और एक अन्य युवक आटो से वहां पहुंचे। उन्होंने दिलेश को जुआ खेलने के लिए कहा। मना करने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। राजा ने डंडे से भी हमला किया। किसी तरह बचकर दिलेश घर पहुंचा और बहनों को घटना की जानकारी दी।

बातचीत के बहाने ले गए रेलवे पटरी के पास

स्वजन दिलेश को लेकर घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों वहां से जा चुके थे। कुछ देर बाद राजा उसके घर के पास पहुंचा और बातचीत करने के बहाने उसे अपने साथ चलने कहा। वह दिलेश को बाइक पर बैठाकर मन्नाडोल रेलवे पटरी के पास ले गया। वहां सागर साहू और एक अन्य युवक पहले से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी दल संविधान विरोधियों और माओवादियों के समर्थक रहे हैं: अमित शाह

बांस के डंडे से किया हमला, दी धमकी

तीनों ने मिलकर दिलेश के साथ फिर गाली-गलौज और मारपीट की। राजा ने बांस के डंडे से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर तीनों फरार हो गए। घायल दिलेश ने बहनों के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर: ढाई घंटे की तलाश के बाद मां की गोद में लौटा एक साल का मासूम, थाने में मनाया पहला जन्मदिन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।