बिलासपुर में शराब के लिए रुपये ना देने पर मामा-भांजे को डंडे-बेल्ट से पीटा, जबरन 7 हजार रुपये लूटे
बिलासपुर के सीपत में लड़की के नाम पर मामा-भांजे को घेरकर मारपीट और वसूली का आरोप है। युवकों ने पांच हजार रुपये निकाले और फोन-पे से दो हजार रुपये ट्रां...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 02:37:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 02:37:29 PM (IST)
बिलासपुर में मामा-भांजे को डंडे-बेल्ट से पीटा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- लड़की के नाम पर मामा-भांजे को युवकों ने घेरा।
- रुपये देने से इनकार पर दोनों की जमकर पिटाई।
- डंडे, बेल्ट और पाइप से मारपीट करने का आरोप।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा में तालाब किनारे मामा-भांजे को लड़की के नाम पर घेरकर मारपीट करने और जबरन रुपए वसूलने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य युवकों ने दोनों को रोककर पहले गाली-गलौज की। इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर आरोपितों ने डंडे, बेल्ट और पाइप से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
तालाब के पास रुके थे, युवकों ने घेरकर की पिटाई
- कबीरधाम जिले के ग्राम किशुनगढ़ निवासी गणेश कुमार चंद्राकर अपने जीजा के घर ग्राम डंगनिया आया था। शाम को वह अपने भांजे दुखभंजन के साथ बाइक से ग्राम करमा स्थित अपने मामा के घर गया था। वहां खाना खाने के बाद दोनों रात में डंगनिया लौट रहे थे।
ग्राम बसहा में तालाब के पास दोनों कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य युवक वहां पहुंच गए। गणेश और दुखभंजन ने रुपए देने से इनकार किया तो उन्हें घेर लिया गया। दोनों की डंडे, बेल्ट और पाइप से पिटाई की गई। मारपीट इतनी ज्यादा की गई कि दोनों के शरीर पर चोटों के निशान पड़ गए। लड़की को लेकर पूछताछ से शुरू हुआ विवाद
तालाब किनारे मामा-भांजे के पहुंचने के बाद युवकों ने उनसे लड़की के संबंध में सवाल किया। इसी बात को लेकर बातचीत विवाद में बदल गई। पुलिस के मुताबिक शिकायत में दोनों ने बताया है कि युवकों ने पहले उन्हें घेरा और गाली-गलौज की। इसके बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट शुरू कर दी गई।
जेब व फोन-पे से निकलवा लिए पैसे
शिकायत के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपितों ने गणेश की जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से दो हजार रुपए राहुल कुमार मरावी के खाते में ट्रांसफर करवाए गए।
मारपीट के बाद थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
- घटना के बाद गणेश कुमार चंद्राकर ने सीपत थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपितों ने मारपीट के दौरान उसकी जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा फोन-पे के जरिए दो हजार रुपए राहुल कुमार मरावी के खाते में ट्रांसफर करवाए गए।
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में अनियंत्रित बस का कहर... भनपुरी में स्कूटी सवार महिला को कुचला; पार्किंग पर उठे सवाल