• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में अनियंत्रित बस का कहर... भनपुरी में स्कूटी सवार महिला को कुचला; पार्किंग पर उठे सवाल

खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में रविवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान साधना तिवारी के रूप में हुई है।

By Deepak ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:07:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:07:46 PM (IST)
रायपुर में अनियंत्रित बस का कहर... भनपुरी में स्कूटी सवार महिला को कुचला; पार्किंग पर उठे सवाल
रायपुर में अनियंत्रित बस का कहर... भनपुरी में स्कूटी सवार महिला को कुचला

HighLights

  1. पति के साथ सब्जी खरीदने जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर
  2. मऊगंज मध्य प्रदेश की रहने वाली थी मृतका साधना तिवारी
  3. सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से हुआ हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में रविवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान साधना तिवारी के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ा-पिपरी की रहने वाली थीं। हादसे के समय वह अपने पति बिरेन्द्र तिवारी के साथ सब्जी खरीदने भनपुरी बाजार जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार साधना अपने पति के साथ न्यू गोंदवारा स्थित खुशबू इंडस्ट्रीज के लेबर क्वार्टर में रहती थीं। बिरेन्द्र खुशबू इंडस्ट्रीज में सुपरवाइजर हैं। रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से भनपुरी बाजार जा रहे थे। स्कूटी बिरेन्द्र चला रहे थे और साधना पीछे बैठी थीं।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दोनों भनपुरी स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेवल्स बस के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

होटलों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग से संकरी हो रही सड़क

हादसे के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक भनपुरी मुख्य मार्ग पर कई होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर वाहनों की पार्किंग सड़क तक कर दी जाती है।

इससे सड़क का एक हिस्सा लगातार घिरा रहता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो जाती है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की पार्किंग से आए दिन जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट में 35 हजार से अधिक अवमानना केसों ने बढ़ाई चुनौती, आदेश के बाद भी समाप्त नहीं हो रहा विवाद, पक्षकार दोबारा कोर्ट पहुंच रहा